कोहरे के बीच जयपुर एयरपोर्ट बना सुरक्षित विकल्प, दिसंबर में 79 फ्लाइट्स हुईं डायवर्ट

हवाई यातायात को भी सुचारू बनाए रखने में मदद

कोहरे के बीच जयपुर एयरपोर्ट बना सुरक्षित विकल्प, दिसंबर में 79 फ्लाइट्स हुईं डायवर्ट

उत्तर भारत में दिसंबर माह के दौरान घने कोहरे के चलते कई हवाई अड्डों पर विमानों का संचालन प्रभावित रहा। इस दौरान जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट सुरक्षित विकल्प के रूप में उभरकर सामने आया। दिसंबर महीने में कुल 79 विमानों को विभिन्न शहरों से डायवर्ट कर जयपुर एयरपोर्ट पर उतारा गया।

जयपुर। उत्तर भारत में दिसंबर माह के दौरान घने कोहरे के चलते कई हवाई अड्डों पर विमानों का संचालन प्रभावित रहा। इस दौरान जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट सुरक्षित विकल्प के रूप में उभरकर सामने आया। दिसंबर महीने में कुल 79 विमानों को विभिन्न शहरों से डायवर्ट कर जयपुर एयरपोर्ट पर उतारा गया। जानकारी के अनुसार दिल्ली, अमृतसर, देहरादून, चंडीगढ़ और लखनऊ जैसे प्रमुख एयरपोर्ट्स पर कम दृश्यता के कारण शेड्यूल्ड और नॉन-शेड्यूल्ड फ्लाइट्स को जयपुर की ओर मोड़ा गया। जयपुर एयरपोर्ट पर अत्याधुनिक नेविगेशन और लैंडिंग सिस्टम उपलब्ध होने के कारण यहां विमानों की सुरक्षित लैंडिंग संभव हो सकी।

एयरपोर्ट पर कैटेगरी थ्री-बी (CAT III-B) और इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम (ILS) लगे हुए हैं, जो घने कोहरे और बेहद कम विजिबिलिटी में भी विमानों को सुरक्षित उतारने में सक्षम हैं। इन आधुनिक सुविधाओं के चलते जयपुर एयरपोर्ट को उत्तर भारत के कई एयरपोर्ट्स के विकल्प के रूप में इस्तेमाल किया गया। इससे यात्रियों की सुरक्षा के साथ-साथ हवाई यातायात को भी सुचारू बनाए रखने में मदद मिलेगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

मोदी ने देशवासियों को दी होली की बधाई : सुख-समृद्धि और सफलता की कामना की, बोले- पूरे माहौल में नई ऊर्जा भर देता है होली का त्योहार  मोदी ने देशवासियों को दी होली की बधाई : सुख-समृद्धि और सफलता की कामना की, बोले- पूरे माहौल में नई ऊर्जा भर देता है होली का त्योहार 
मोदी ने होली पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी। सुख-समृद्धि और सफलता की कामना की। रंगों का यह पर्व जीवन में...
रावी-ब्यास जल ट्रिब्यूनल 5 से राजस्थान दौरे पर : इंदिरा गांधी नहर का करेगा निरीक्षण, केंद्र व राज्य सरकार के प्रतिनिधियों के साथ कानून विशेषज्ञ होंगे शामिल
प्रदेश में गर्मी ने शुरू किया तेवर दिखाना : अधिकांश शहरों में तापमान 31 डिग्री सेल्सियस, तापमान और बढ़ने से तेज होगी गर्मी
यातायात पुलिस नहीं खेलेगी होली, क्यों लिया ये निर्णय
खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें
ईरान ने सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर किया ड्रोन अटैक, कहा-जमीन पर तैनात सैनिकों की जरूरत नहीं
होली की खुशियां मातम में बदली: श्रीगंगानगर मिलिट्री स्टेशन में सुबह व्यायाम और दौड़ लगाने के बाद दिल का दौरा पड़ने से सूबेदार की मौत