जयपुर ऑडी हादसा अपडेट : दो कांस्टेबल हिरासत में, शराब के नशे में खोया नियंत्रण ; सड़क किनारे खड़े थड़ी-ठेलों में घुसी

120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ऑडी चला रहा

जयपुर ऑडी हादसा अपडेट : दो कांस्टेबल हिरासत में, शराब के नशे में खोया नियंत्रण ; सड़क किनारे खड़े थड़ी-ठेलों में घुसी

जयपुर में हुए ऑडी सड़क हादसे को लेकर पुलिस जांच में नए खुलासे सामने आए हैं। इस हादसे के वक्त ऑडी कार में कुल चार लोग सवार थे। कार को दिनेश रिणवा चला रहा था, जो सोलर का काम करने वाला व्यापारी। पुलिस के अनुसार दिनेश ने अपने दोस्तों से सी-स्कीम स्थित अहिंसा सर्किल पर मुलाकात की थी।

जयपुर। जयपुर में हुए ऑडी सड़क हादसे को लेकर पुलिस जांच में नए खुलासे सामने आए हैं। इस हादसे के वक्त ऑडी कार में कुल चार लोग सवार थे। कार को दिनेश रिणवा चला रहा था, जो सोलर का काम करने वाला व्यापारी है। पुलिस के अनुसार दिनेश ने अपने दोस्तों से सी-स्कीम स्थित अहिंसा सर्किल पर मुलाकात की थी। इसके बाद सभी लोग नारायण विहार स्थित दिनेश के घर पहुंचे, जहां दिनेश ने अपनी फॉर्च्यूनर गाड़ी घर पर खड़ी की और फिर सभी दोस्त ऑडी कार से डिनर के लिए निकले। ऑडी कार में दिनेश के साथ पुलिस लाइन में तैनात कांस्टेबल मुकेश, पप्पू और मांगीलाल बैठे हुए थे। जांच में सामने आया है कि दिनेश और मांगीलाल ने शराब पी रखी थी, जबकि कांस्टेबल पप्पू और मुकेश ने शराब का सेवन नहीं किया था।

प्रत्यक्ष तथ्यों के अनुसार दिनेश करीब 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ऑडी चला रहा था। अंधेरा होने के कारण उसे पत्रकार थाना क्षेत्र के ख़रबास सर्किल का सही अंदाजा नहीं लग पाया। तेज रफ्तार में कार सर्किल के डिवाइडर से टकरा गई, जिससे ऑडी के एयरबैग खुल गए। एयरबैग खुलते ही गाड़ी अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े थड़ी-ठेलों में जा घुसी। हादसे के बाद पुलिस ने मौके से कांस्टेबल मुकेश और पप्पू को हिरासत में ले लिया है। वहीं चालक दिनेश रिणवा और उसका साथी मांगीलाल फिलहाल फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है। यह हादसा पत्रकार थाना इलाके के ख़रबास सर्किल पर हुआ था। पुलिस मामले में ड्रिंक एंड ड्राइव, तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने सहित अन्य धाराओं में जांच कर रही

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

अखिलेश यादव का 2027 का ऐलान : सैफई से शुरू होगा सरकार बनाने का रास्ता, बोले- यहीं से उठेगी बदलाव की लहर अखिलेश यादव का 2027 का ऐलान : सैफई से शुरू होगा सरकार बनाने का रास्ता, बोले- यहीं से उठेगी बदलाव की लहर
सैफई की होली महोत्सव से अखिलेश यादव ने 2027 का ऐलान किया। सरकार बनाने का रास्ता यहीं से निकलेगा। बूथ...
भारत समृद्ध विरासत और विविध अनुभवों का संगम : पर्यटन को आर्थिक प्रगति के साथ सामाजिक समरसता का आधार बनाना लक्ष्य : शेखावत ने कहा- समावेशी पर्यटन ही भविष्य का मार्ग
स्पेन ने दिया ट्रंप की धमकियों का जवाब : हमलों को एक अनुचित और खतरनाक सैन्य हस्तक्षेप करार दिया, सांचेज ने कहा- हम इराक वाली गलती नहीं दोहराना चाहते
पश्चिम एशिया में संकट के बीच घरेलू शेयर बाजार में बड़ी गिरावट : सेंसेक्स 1122 अंक टूटा, निफ्टी में 385 अंकों की गिरावट
ऑनलाइन कंपनियों से धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का खुलासा : 4 आरोपी गिरफ्तार, ऑर्डर रद्द कर ले लेते थे रिफंड और पार्सल
असम विधानसभा चुनाव : भाजपा की सूची में शामिल होंगे साधारण पृष्ठभूमि के उम्मीदवार, सरमा ने कहा- कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची वंशवाद राजनीति का प्रतिबिंब
पर्यटकों के लिए राहत की खबर : 5 मार्च को खुलेगा आमेर महल, पूर्व आदेश निरस्त