जून में 6 दिन रद्द रहेगी जयपुर-बैंकॉक एयर एशिया फ्लाइट

इंटरनेशनल फ्लाइट लेट 

जून में 6 दिन रद्द रहेगी जयपुर-बैंकॉक एयर एशिया फ्लाइट
जयपुर एयरपोर्ट से बैंकॉक जाने वाली एयर एशिया की उड़ान जून माह में छह दिन रद्द रहेगी।

जयपुर। जयपुर एयरपोर्ट से बैंकॉक जाने वाली एयर एशिया की उड़ान जून माह में छह दिन रद्द रहेगी। जानकारी के अनुसार यह फ्लाइट बैंकॉक से रात 10:10 बजे जयपुर पहुंचती है और जयपुर से रात 11:10 बजे रवाना होती है। एयरलाइंस ने इस फ्लाइट को संचालन संबंधी कारणों से 11, 14, 18, 21, 25 और 28 जून को रद्द किया है। 

इंटरनेशनल फ्लाइट लेट :

जयपुर से दुबई की इंटरनेशनल फ्लाइट लेट संचालित हुई। इसके चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। स्पाइसजेट की फ्लाइट जयपुर से सुबह 8:55 बजे दुबई के लिए रवाना होती है। शुक्रवार को यह फ्लाइट सुबह 11:25 बजे दुबई के लिए रवाना हुई। इसके चलते यात्री एयरपोर्ट पर परेशान होते रहे।

 

Read More राजस्थान राजस्व एवं कर बोर्ड को बनाया गया पुनरीक्षण प्राधिकारी

Post Comment

Comment List

Latest News

सोमवती अमावस्या पर छोटीकाशी रही भक्ति में लीन : मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी सोमवती अमावस्या पर छोटीकाशी रही भक्ति में लीन : मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी
सोमवती अमावस्या पर जयपुर के मंदिरों में विशेष आयोजन। हजारों श्रद्धालुओं ने गलता जी में आस्था की डुबकी लगाकर पितरों...
कर्नाटक में प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर बी.के. हरिप्रसाद
हरे निशान में खुले शेयर बाजार, सेंसेक्स 262 अंक की बढ़त के साथ 76,526.77 पर खुला 
जयपुर एयरपोर्ट : उड़ते विमान में यात्री की तबीयत बिगड़ी, जयपुर में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग
एमडी ड्रग्स की फैक्ट्री पकड़ी : 3 गिरफ्तार, 36 किलो तैयार माल जब्त, कीमत 72 करोड़
आज का भविष्यफल
श्रीगंगानगर, कोटपूतली-बहरोड़ सहित कई जगहों पर बारिश : जयपुर में दिनभर साफ रहा मौसम, पारा चढ़ा