जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल : दियासलाई बाय कैलाश सत्यार्थी बुक की लॉन्चिंग, गोखले ने कहा- कैलाश सत्यार्थी की सादगी से मैं प्रभावित हुई हुं

अशोक माहेश्वरी ने पुस्तक दियासलाई के बारे में जानकारी दी

जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल : दियासलाई बाय कैलाश सत्यार्थी बुक की लॉन्चिंग, गोखले ने कहा- कैलाश सत्यार्थी की सादगी से मैं प्रभावित हुई हुं

जेएलएफ में गुरुवार को बैठक में दोपहर एक बजे से 1:50 तक फर्स्ट एडिशन : दियासलाई बाय कैलाश सत्यार्थी बुक की लॉन्चिंग की गई

जयपुर। जेएलएफ में गुरुवार को बैठक में दोपहर एक बजे से 1:50 तक फर्स्ट एडिशन : दियासलाई बाय कैलाश सत्यार्थी बुक की लॉन्चिंग की गई। इस अवसर पर नमिता गोखले, सुमेधा कैलाश और अशोक माहेश्वरी उपस्थित रहे। बुक लॉन्च के अवसर पर नमिता गोखले ने कहा कि हम कई सालों से कोशिश कर रहे थे कि कैलाश सत्यार्थी जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में आएं। आज हमारी ये इच्छा पूरी हो गई है। दियासलाई टाइटल ने मुझे प्रभावित किया है। कैलाश सत्यार्थी बहुत ही सादगी से रहते है। जिससे मैं प्रभावित हुई हूं। 

वहीं अशोक माहेश्वरी ने कैलाश सत्यार्थी की नई पुस्तक दियासलाई के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ये किताब हमें सदैव अच्छा कार्य करने के लिए प्रेरित करती है। सत्र में कैलाश सत्यार्थी ने शुरुआत एक कविता से की। उन्होंने कविता कही कि कल मैंने एक मोमबत्ती जलाई थी आसपास के अंधेरे को दूर करने के लिए, लेकिन आपने इसे बचपन की फितरत कहकर बुझा दी। ये कविता मैंने करीब 17 साल की उम्र में लिखी थी। सत्र के दौरान पुनीता रॉय ने सत्यार्थी के साथ बातचीत की। सत्र में कैलाश सत्यार्थी ने कहा कि मैंने जाति, धर्म से परे हटकर अपना नाम कैलाश शर्मा से बदलकर कैलाश सत्यार्थी रख लिया। आज दुनिया जितनी अमीर है, उससे पहले कभी नहीं थी। बाल मजदूरी पर उन्होंने बोलते हुए कहा कि साल 2008 में बाल मजदूरी का आंकड़ा 25 करोड़ थी, जो साल 2015 में इसकी संख्या घटकर 15 करोड़ जरूर हुई, लेकिन साल 2016 में ये संख्या 16 करोड़ पर पहुंच गई। मेरी जिंदगी में 50 साल से एक ख्वाहिश थी कि मैं किसी नोबेल पुरस्कार विजेता के साथ फोटो खिंचवाउ। जब मुझे नोबेल पुरस्कार मिला तो घर आकर मैंने शीशे के सामने खड़ा होकर मोबाइल से खूब अपने फोटोज खींचे।  आज के जमाने में देखने को मिल रहा है कि आगे बढ़ने के लिए हम दूसरों को धक्का देकर आगे बढ़ रहे हैं। कहा जाए तो आजकल लोग नकली जिंदगी जीना सीख रहे हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर में वर्धमान ग्रुप पर इनकम टैक्स की छापेमारी, ऑफिस से करोड़ों का कैश बरामद, कई अहम दस्तावेज जब्त जयपुर में वर्धमान ग्रुप पर इनकम टैक्स की छापेमारी, ऑफिस से करोड़ों का कैश बरामद, कई अहम दस्तावेज जब्त
राजस्थान के प्रभावशाली वर्धमान ग्रुप के रियल एस्टेट और एजुकेशन कारोबार से जुड़े कई ठिकानों पर गुरुवार सुबह इनकम टैक्स...
लोकसभा में ई सिगरेट की गूंज: अनुराग ठाकुर के आरोप पर हंगामा, जानें क्या होता है e-cigarette?
आदिवासी इलाकों में जानबूझकर उपेक्षित व्यवहार कर रही सरकार : गहलोत
केंद्र सरकार का विपक्ष पर हमला, चुनाव सुधार मुद्दों पर लगाया गंभीर आरोप
राजस्थान की बावड़ियों का होगा संरक्षण; शिल्प ग्राम बनेगा लोक कलाओं का नया केंद्र : उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी
राज्य सरकार की दूसरी वर्षगांठ पर विशेष, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में भर्ती की क्रांति
रुपया धड़ाम! 90.48 प्रति डॉलर के नये निचले स्तर तक टूटा