चार सौ रुपए किलो बिकने वाले नींबू के भाव जमीन पर, पूरे राजस्थान में मिलेगा अब सस्ता
नींबू की नई फसल आने से भाव आए जमीन पर, मण्डी में हुई आवक तेज
एक पखवाड़े पहले थे खुदरा में चार सौ रुपए किलो के पार
जयपुर। एशिया की सबसे बड़ी मंडी मुहाना फ ल-सब्जी मंडी में नींबू के दामों में तेजी से गिरावट आई है। पिछले दिनों नींबू थोेक में 150 रुपए और खुदरा में चार सौ रुपए किलो से अधिक हो गया था, लेकिन अब थोक में 60-70 रुपए किलो में उपलब्ध है। भाव में कमी का बड़ा कारण मंडी में नींबू की नई फसल का आना है।
पूरे राजस्थान में मिलेगा अब सस्ता नींबू
मुहाना फ ल सब्जी मंडी से प्रदेशभर में छोटी लोडिंग गाड़ियों से सब्जी की सप्लाई होती है। माना जा रहा है कि मुहाना मंडी में दाम घटने से प्रदेशभर में नींबू के दामों में गिरावट आएगी। एक-दो हफ्तों में नींबू के रेट सामान्य होने लगेंगे।
Related Posts
Post Comment
Latest News
19 Feb 2026 12:05:22
राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र में प्रश्नकाल के साथ विधानसभा की कार्यवाही शुरू हुई।

Comment List