राजस्थान में अधिकारियों एवं सरकार के नुमाइंदों द्वारा बहाई जा रही भ्रष्टाचार की गंगा: रामलाल शर्मा

भारतीय जनता पार्टी मांग करती है कि राजस्थान के अंदर जो लूट का खेल चल रहा है, वो तत्काल बंद हो और आम आदमी को राहत प्रदान करें

राजस्थान में अधिकारियों एवं सरकार के नुमाइंदों द्वारा बहाई जा रही  भ्रष्टाचार की गंगा: रामलाल शर्मा
एसीबी द्वारा की जा रही कार्यवाही से लगता है कि राजस्थान में अधिकारियों द्वारा भ्रष्टाचार की गंगा बहाई जा रही है- रामलाल शर्मा

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक रामलाल शर्मा ने कहा कि अलवर जिले के अंदर एसीबी के द्वारा लगातार तीन दिनों से भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इससे साफ लगता है कि राजस्थान में अधिकारियों द्वारा किस तरह प्रकार से लूट मचा रखी है, यह तो सिर्फ बानगी मात्र है।

आज राजस्थान के अंदर बजरी के मामले में किस तरीके से सारे के सारे अधिकारी फिर चाहे पटवारी हो, पुलिस, उच्च अधिकारी या सरकार के नुमाइंदे हो, सब इसमें लिप्त है। उसके बाद भी एसीबी कुछ लोगों पर ही कार्रवाई कर पाई, इसके लिए एसीबी को धन्यवाद कि उन्होंने कुछ कार्रवाई तो की। परंतु हकीकत यह है कि संपूर्ण राजस्थान की प्राकृतिक संपदा को लूटने के लिए राज्य सरकार के नुमाइंदे, उनके कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि सभी इस प्रयास में लगे हुए हैं कि जो भी हाथ आए वो बटोर सके। भारतीय जनता पार्टी मांग करती है कि राजस्थान के अंदर जो लूट का खेल चल रहा है, वो  तत्काल बंद हो और आम आदमी को राहत प्रदान करें और सरकार कानून के दायरे के अंदर रहकर काम करें।

Post Comment

Comment List

Latest News

परिवहन विभाग में फिलहाल नहीं होंगे ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिकारियों को सड़क सुरक्षा पर फोकस के निर्देश परिवहन विभाग में फिलहाल नहीं होंगे ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिकारियों को सड़क सुरक्षा पर फोकस के निर्देश
परिवहन विभाग में फिलहाल ट्रांसफर-पोस्टिंग की संभावना नहीं। प्रमुख सचिव भवानी सिंह देथा और परिवहन आयुक्त पुरुषोत्तम शर्मा की अध्यक्षता...
रोडवेज की 144 नई एक्सप्रेस ब्लू लाइन बसें डिपो को आवंटित, कोटा को मिली सबसे अधिक बसें
जौहरी बाजार में आईआईजीजे लैब का कलेक्शन सेंटर शुरू, अब जयपुर में ही मिलेगी रत्न-आभूषणों की विश्वसनीय प्रमाणन सुविधा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला केवल भ्रष्टाचार नहीं हिंदुओं की आस्था पर हमला, जनता के मुद्दों को पूरी ताकत से उठाएंगे : वेणुगोपाल 
अराघची का दावा: होर्मुज़ का हमेशा से रक्षक रहा ईरान, ट्रंप का 20% टोल बहुत ज़्यादा 
चंडीगढ़ में युवक की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़ : साइकिल पर शव ले जाते दिखे 2 युवक, दोषियों की गिरफ्तारी की मांग
जयपुर: मनमाने स्थानांतरणों के विरोध में वन कर्मचारियों का प्रदर्शन, 15 जुलाई से अनशन की चेतावनी