राज्यसभा चुनाव: सुनील जाखड़ हो सकते हैं भाजपा प्रत्याशी, तीन दिन पहले कांग्रेस छोड़ थामा भाजपा का दामन

राज्यसभा चुनावों में भाजपा इस बार नया खेल कर सकती है।

राज्यसभा चुनाव: सुनील जाखड़ हो सकते हैं भाजपा प्रत्याशी, तीन दिन पहले कांग्रेस छोड़ थामा भाजपा का दामन

राज्यसभा के लिए राजस्थान से चार सदस्य चुने जाने हैं। दस जून को चुनाव होगा।

जयपुर। राज्यसभा चुनावों में भाजपा इस बार नया खेल कर सकती है। वह तीन दिन पहले ही कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए पंजाब प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ को राजस्थान से अपना प्रत्याशी बना सकती है। करीब 68 साल के सुनील जाखड़ 50 साल तक कांग्रेस के साथ रहे हैं। जाखड़ का राजस्थान से गहरा नाता रहा है। उनके पिता पूर्व लोकसभा अध्यक्ष बलराम जाखड़ सीकर से दो बार सांसद रह चुके हैं। जाखड़ का गंगानगर हनुमानगढ़ जिलों की 11 सीटों पर तो सीधा असर है ही, बीकानेर और शेखावाटी में भी प्रभाव माना जाता है। राज्यसभा के लिए राजस्थान से चार सदस्य चुने जाने हैं। दस जून को चुनाव होगा। विधायकों की संख्या के अनुसार कांग्रेस की दो और भाजपा की एक सीट पर जीत तय है। भाजपा ने दूसरा उम्मीदवार खड़ा करे तो चौथी सीट के लिए रोचक मुकाबला होगा।


सुनील जाखड़ का सियासी सफर: जाखड़ पंजाब कांग्रेस के प्रमुख हिंदू नेता थे। वह अबोहर के पंचकोसी के हैं। उनके पिता बलराम जाखड़ भी कांग्रेस के दिग्गजों में शामिल थे। उनका परिवार तीन पीढ़ियों से कांग्रेस से जुड़ा रहा। जाखड़ 2002 में पहली बार अबोहर शहर से विधायक चुने गए थे। वह यहां से तीन बार विधायक बने। इसके बाद वह 2012 से 2017 तक पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता भी रहे। सुनील जाखड़ ने भाजपा का गढ़ माने जाने वाली गुरदासपुर लोकसभा सीट से 2017 में बड़े अंतर से जीत हासिल की थी। कैप्टन जब 2017 के बाद मुख्यमंत्री बने तो जाखड़ पंजाब कांग्रेस के प्रधान रहे।

Post Comment

Comment List

Latest News

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली में अब केवल बीएस-4 और उससे ऊपर के मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली में अब केवल बीएस-4 और उससे ऊपर के मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि दिल्ली में केवल बीएस-4 या उससे ऊपर मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे। बीएस-3...
भारत–अर्जेंटीना कृषि सहयोग को नई मजबूती, कार्य योजना 2025-2027 पर किये हस्ताक्षर
मोदी के नेतृत्व एवं भजनलाल की मेहनत से राजस्थान कर रहा है विकास के नए आयाम स्थापित:​ डिप्टी सीएम दियाकुमारी
रेलयात्री कृपया ध्यान दें...लोकसभा में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा एलान, ज्यादा सामान ले जाने पर देना होगा इतना शुल्क, जानें पूरा मामला
बुकिंग शुरू होते ही टाटा सिएरा ने बाज़ार में मचाया तहलका: पहले ही दिन 70,000 से ज्यादा ऑर्डर कन्फर्म
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु वेल्लोर दौरे पर, श्रीपुरम स्वर्ण मंदिर में किए दर्शन
गुणवत्ता में  5 दवाएं, एक मेडिकल प्रोडक्ट फैल, बेचने पर रोक लगाई