आम आदमी पार्टी का विस्तार: आप की सदस्यता लेने पहुंचा राजस्थान स्कूल शिक्षा परिवार

कार्यक्रम की शुरुआत मे दीप प्रज्वलित के साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को श्रद्धांजलि दी।

आम आदमी पार्टी का विस्तार: आप की सदस्यता लेने पहुंचा राजस्थान स्कूल शिक्षा परिवार

जयपुर। साल 2023 में होने वाले राजस्थान विधानसभा चुनावों से पहले आम आदमी पार्टी ने प्रदेश में पार्टी के विस्तार करना शुरू कर दिया है। इस कड़ी में राजस्थान स्कूल शिक्षा परिवार के प्रदेशाध्यक्ष अनिल शर्मा के के नेतृत्व में शिक्षा परिवार के बडी तादाद में आम आदमी पार्टी की विचारधारा, विकास कार्य नीतियों एवं केजरीवाल मॉडल से प्रभावित होकर पाटी की सदस्यता ग्रहण की।

जयपुर। साल 2023 में होने वाले राजस्थान विधानसभा चुनावों से पहले आम आदमी पार्टी ने प्रदेश में पार्टी के विस्तार करना शुरू कर दिया है। इस कड़ी में राजस्थान स्कूल शिक्षा परिवार के प्रदेशाध्यक्ष अनिल शर्मा के के नेतृत्व में  शिक्षा परिवार के बडी तादाद में आम आदमी पार्टी की विचारधारा, विकास कार्य नीतियों एवं केजरीवाल मॉडल से प्रभावित होकर पाटी की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम की शुरुआत मे दीप प्रज्वलित के साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह  को श्रद्धांजलि दी।

वक्ताओं ने कहा कि राजस्थान की लचर शिक्षा नीतियों ने राजस्थान की शिक्षा का स्तर गिरा दिया। आज तक बीजेपी -कांग्रेस ने सिवाय अपनी जेब भरने के अलावा कोई कार्य नहीं किया, राजस्थान में शिक्षा की स्थिति बिल्कुल दयनीय है। राजस्थान के कर्मचारी-अधिकारी अपने बच्चों को सरकारी स्कूल में प्रवेश नहीं दिलाते जबकि दिल्ली में एक अधिकारी का बेटा और एक रिक्शेवाले का बेटा दोनों एक ही बेंच पर पढ़कर शिक्षा ग्रहण करते हैं। यही विकास केजरीवाल को सबसे लोकप्रिय नेता के रूप में दिखाता है।

अनिल शर्मा ने कहा  कि पूरे देश में दिल्ली की शिक्षा नंबर एक पर है। केजरीवाल व सिसोदिया ने शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया है। आज दिल्ली की सरकारी स्कूलों में अत्याधुनिक इन्फ्राट्रक्चर, प्रोजेक्टर,स्विमिंग पूल, ऑडिटोरियम, प्रयोगशालाएं, लाइब्रेरी आदि सभी सम्मिलित है, जो कि बच्चों में शिक्षा के स्तर को बढ़ाता है। इन सभी विशेषताओं का लाभ राजस्थान के बच्चों को भी मिलना चाहिए ताकि उनकी शिक्षा स्तर, व्यवहारिक ज्ञान को बढ़ाया जा सके और दिल्ली के तर्ज पर राजस्थान में भी सरकारी स्कूलों के नतीजे अच्छे आ सके।

बिरला ऑडिटोरियम जयपुर में आयोजित सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में  अनेक गणमान्य लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली जिसमें अनिल शर्मा के अलावा महेश सिंघानी,तारा चंद, शंकर लाल,रोहित चतुर्वेदी ,ममता वशिष्ठ ,राजेश शर्मा जी,नरेंद्र,अंकिता शर्मा  आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम मैं आम आदमी पार्टी राजस्थान के चुनाव प्रभारी विनय मिश्रा, संगठन मंत्री दुष्यंत, मोती नगर, दिल्ली विधायक शिवचरण गोयल, बीकानेर संभाग प्रभारी सौरभ चौधरी,  अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Post Comment

Comment List

Latest News

तरुण खटीक हत्याकांड के विरोध में सर्व हिंदू समाज का प्रदर्शन, SIT जांच व फास्ट ट्रेक कोर्ट में केस भेजने की मांग तरुण खटीक हत्याकांड के विरोध में सर्व हिंदू समाज का प्रदर्शन, SIT जांच व फास्ट ट्रेक कोर्ट में केस भेजने की मांग
दिल्ली के तरुण खटीक की हत्या के विरोध में जयपुर के फागी में सर्व हिंदू समाज ने आक्रोश जताया। व्यापारियों...
रूस ने 170 यूक्रेनी ड्रोनों को किया ढ़ेर, कलुगा हवाई अड्डे पर आने-जाने वाली उड़ानों पर अस्थायी प्रतिबंध
गौशाला में बदइंतजामी पर जूली ने लगाए आरोप : भाजपा सरकार में गौमाता का सिर्फ राजनीतिक उपयोग, कहा- गौमाता की बेकद्री की तस्वीर विचलित करने वाली
राहुल गांधी ने की बहुजन आंदोलन के प्रमुख नेता कांशीराम को भारत रत्न देने की मांग, प्रधानमंत्री को लिखा पत्र
राज्यसभा चुनाव: क्रॉस वोटिंग के लिए ओडिशा के कांग्रेस विधायकों को रिश्वत की पेशकश; दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस जांच शुरू
‘द बैटल ऑफ नरनौल’ पर खास लेखक सत्र: राव तुला राम की वीरता और 1857 के संग्राम की अनकही गाथा पर चर्चा
अरुण भारती का दावा: बिहार में विपक्ष बहुत कमजोर, राज्यसभा चुनाव की सभी पांच सीटों पर जीत दर्ज करेगा राजग, "बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट" विजन पर जोर