घुँघरुओं की गूंज में संवर रहा भविष्य : जयपुर में 51 बच्चे सीख रहे शुद्ध कथक, संस्कृति से भी हो रहा जुड़ाव

प्रशिक्षण शिविर कला के साथ-साथ संस्कारों की भी पाठशाला

घुँघरुओं की गूंज में संवर रहा भविष्य : जयपुर में 51 बच्चे सीख रहे शुद्ध कथक, संस्कृति से भी हो रहा जुड़ाव
मोबाइल और डिजिटल दुनिया के दौर में जयपुर के 51 बच्चे घुँघरू बांधकर भारतीय शास्त्रीय नृत्य कथक की साधना में जुटे। शहर में आयोजित विशेष ग्रीष्मकालीन कथक प्रशिक्षण शिविर नई पीढ़ी को कला के मूल स्वरूप और भारतीय सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का माध्यम बन रहा।

जयपुर। मोबाइल और डिजिटल दुनिया के दौर में जयपुर के 51 बच्चे घुँघरू बांधकर भारतीय शास्त्रीय नृत्य कथक की साधना में जुटे हैं। शहर में आयोजित विशेष ग्रीष्मकालीन कथक प्रशिक्षण शिविर नई पीढ़ी को कला के मूल स्वरूप और भारतीय सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का माध्यम बन रहा है। 16 मई से शुरू हुआ यह एक माह का शिविर 16 जून तक चलेगा। नृत्य गुरु अदिती सौगानी के निर्देशन में बच्चों को कथक की पारंपरिक शैली, तत्कार, हस्तक, चक्कर, पढ़ंत और भाव पक्ष का गहन प्रशिक्षण दिया जा रहा है। सहायक प्रशिक्षक शक्ति ओझा और नेहल पाटनी भी विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

शिविर की खास बात यह है कि बच्चों को केवल तकनीकी प्रशिक्षण ही नहीं, बल्कि कृष्ण लीला और पौराणिक प्रसंगों के माध्यम से भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक मूल्यों से भी परिचित कराया जा रहा है। माखन चोरी, कृष्ण जन्म, कालिय दमन और कंस वध जैसे प्रसंगों की प्रस्तुति की तैयारी चल रही है। रिकॉर्डेड संगीत के बजाय लाइव तबला, पखावज, गायन और सारंगी की संगत बच्चों के अभ्यास को और जीवंत बना रही है। अदिती सौगानी के अनुसार, बच्चों का उत्साह, समर्पण और आनंद ही इस शिविर की सबसे बड़ी सफलता है। यह प्रशिक्षण शिविर कला के साथ-साथ संस्कारों की भी पाठशाला बन गया है।

Post Comment

Comment List

Latest News

कैफे से लौट रहे युवक पर हमला : कार रुकवाकर की मारपीट, जानें पूरा मामला   कैफे से लौट रहे युवक पर हमला : कार रुकवाकर की मारपीट, जानें पूरा मामला  
प्रताप नगर थाना क्षेत्र में कैफे से घर लौट रहे 25 वर्षीय सूरज चौधरी पर 3-4 अज्ञात युवकों ने कार...
भारत-UK के बीच ऐतिहासिक व्यापार समझौता लागू, पीएम मोदी बोले- किसानों, MSME और प्रोफेशनल्स के लिए खुले नए अवसर
जयपुर में गूंजा देशभक्ति का जज्बा, 'तिरंगा: ए जर्नी' ने बांधा समां
राज्यसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों ने ली शपथ, कांग्रेस के खान और बीजेपी के अग्रवाल को सभापति ने दिलाई शपथ
UN में भारत का बड़ा संदेश: ऊर्जा परिवर्तन के लिए सुरक्षित वैश्विक सप्लाई चेन जरूरी, खनिज बनें विकास का इंजन
ईसीएलजीएस 5.0 से एमएसएमई को मिलेगा नया संबल, वैश्विक संकट के बीच अर्थव्यवस्था रहेगी मजबूत: मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास
रसोई गैस उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर! इंस्टामार्ट पर मिलेगा अब एलपीजी सिलेंडर, जल्द शुरू होगी ऑन-डिमांड डिलीवरी सेवा