नशे के लिए नकबजनी करने वाले 2 बदमाश गिरफ्तार

महेश मीणा के खिलाफ नकबजनी के 6 मामले दर्ज हैं

नशे के लिए नकबजनी करने वाले 2 बदमाश गिरफ्तार

हरमाड़ा थाना पुलिस ने नशे के लिए नकबजनी करने वाले 2 शातिर नकबजन को गिरफ्तार किया है। इन बदमाशों ने हरमाड़ा में तीन वारदात करना स्वीकार किया है।

जयपुर। हरमाड़ा थाना पुलिस ने नशे के लिए नकबजनी करने वाले 2 शातिर नकबजन को गिरफ्तार किया है। इन बदमाशों ने हरमाड़ा में तीन वारदात करना स्वीकार किया है। गिरफ्तार महेश मीणा के खिलाफ नकबजनी के 6 मामले दर्ज हैं। हाल ही में महेश जेल से बाहर आया है। पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) ऋचा तोमर ने बताया कि गिरफ्तार महेश मीणा और संदीप सिंह है। परिवादी अमर सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि नौ जून को वह गांव गया था। 21 जून को जब वापस आया, तो मकान का ताला टूटा मिला और सभी कमरों में कपड़ें व सामान बिखरा हुआ था।

ऐसे हुआ खुलासा
तोमर ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज चैक किए गए और नकबजनी के चालानशुदा मुल्जिमों की जांच की गई। नकबजन महेश मीणा की गतिविधि संदिग्ध मिलने पर उससे पूछताछ की, तो उसने संदीप सिंह के साथ मिलकर वारदात करना स्वीकार किया।

यूं करते थे वारदात
आरोपी दिन में कॉलोनियों में बंद मकानों की रैकी करते थे, जिन घरों पर ताला लटका हुआ मिलता, उसी को निशाना बनाते थे। रात को ताले तोड़कर घर में घुसते और कीमती जेवरात व अन्य सामान चोरी कर ले जाते थे।

Post Comment

Comment List

Latest News

मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके
मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर गुरूवार को जिले में चिकित्सा संस्थानों पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया गया।...
विधायिका में महिलाओं को आरक्षण देने से किसी राज्य का सीटों का नुकसान नहीं होगा ; जो दल विरोध करेंगे, चुनावों में भुगतना पड़ेगा खामियाजा : पीएम मोदी 
होर्मुज़ जलड़मरूमध्य को खोलना अंतरराष्ट्रीय समुदाय की सर्वसम्मत मांग : चीनी विदेश मंत्री ने दिया ईरान की संप्रभुता, सुरक्षा और अधिकारों पर ज़ोर
अखिलेश यादव ने साधा निशाना : संविधान संशोधन विधेयक के सहारे सत्ता की राजनीति कर रही सरकार, एसआईआर के जरिए वोट काटने का लगाया आरोप 
कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा 2026 आयोजित, 40872 अभ्यार्थी होंगे सम्मिलित
दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: Akasa और SpiceJet के विमानों में टक्कर, सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित
राजस्थान संपर्क पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में तेजी, जयपुर जिला और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अव्वल