चारों ने चोरी के रुपयों से बनाया मकान और खरीदी कार

गिरोह के 5 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया

चारों ने चोरी के रुपयों से बनाया मकान और खरीदी कार

करणी विहार थाना पुलिस ने 100 घरों में चोरी करने वाले गिरोह के 5 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। इन्होंने अभी तक 20 वारदात करना स्वीकार किया है।

जयपुर। करणी विहार थाना पुलिस ने 100 घरों में चोरी करने वाले गिरोह के 5 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। इन्होंने अभी तक 20 वारदात करना स्वीकार किया है। गिरोह के सदस्य किशनलाल ने स्वीकार किया कि उन्होंने चोरी के रुपयों से घर और दो कारें भी खरीदी है। ये बदमाश बलात्कार, पोक्सो एक्ट और स्टैंडिंग वारंटों में वांछित चल रहे हैं। पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) ऋचा तोमर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में किशनलाल, कमलेश बैरवा, बागरिया, भागचंद बागरिया और रईस है। तोमर ने बताया कि परिवादी नरेश असोपा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि गत वह परिवार के साथ गोविंददेव मंदिर गया था, जब वापस लौटे, तो घर के ताले टूटे मिले। अंदर देखा, तो घर का सामान बिखरा हुआ था। चोर यहां से सोने व चांदी के जेवर और 2.40 लाख रुपए नकद व एटीएम कार्ड चोरी कर ले गए थे।

ऐसे करते थे वारदात
गिरफ्तार अभियुक्त किशनलाल बैरवा थाना करणी विहार का हिस्ट्रीशीटर है। इसने नकबजनी के रुपयों से नया मकान बनवाया और दो कारें खरीदी थी। यह तीन-चार साल पहले गिरधारीपुरा कच्ची बस्ती स्थित अपने मकान को बेचकर गांव चला गया था। इसने वहीं पर अपने बेटे कमलेश और रईस, भागचंद और बागरिया के साथ मिलकर एक गिरोह बना लिया और नकबजनी करने लगे। यह लोग कार से जयपुर आते थे। एक सदस्य बाइक से रैकी करता था जहां भी इनको घर के बाहर ताला लटका दिखता यह लोग दीवार कूदकर अंदर जाते और चोरी करते थे। चोरी के जेवरात को यह लोग गांव लेकर जाते और वहां बेच देते थे।  

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं
महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता और अंतरराष्ट्रीय कानून के सम्मान की अपील की है। उन्होंने...
महिला आरक्षण समय की जरूरत, उम्मीद है सभी करेंगे इस ऐतिहासिक कदम का समर्थन : अमित शाह
सीएम भजनलाल शर्मा ने अंबेडकर जयंती पर की बड़ी घोषणाएं, 200 ई-लाइब्रेरी और कोचिंग केंद्र खोलने का ऐलान
दो युवकों ने फंदा लगाकर दी जान : अवसाद में आकर सुसाइड, जानें पूुरा मामला
कांग्रेस के मजबूत प्रदर्शन का दावा करते हुए बोले पायलट- केरल, असम में कांग्रेस सरकार बनाएगी, भाजपा से दूरी बना रहे लोग
हरीश रावत ने पीएम दौरे को बताया चुनावी झमेला : एक्सप्रेस वे का नाम भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखने की मांग, देहरादून एक्सप्रेस हाईवे गिनाई खामियां
सीएचसी में मदर लैब शुरू नहीं होने से मरीज परेशान, नहीं मिल रहा उन्नत जांच सुविधाओं का लाभ