प्रदेश में बारिश का दौर रहेगा जारी

तेज हवा के साथ बारिश का दौर जारी रहेगा

प्रदेश में बारिश का दौर रहेगा जारी

मानसून ने अब पूरे प्रदेश में एंट्री कर ली है, जिससे अधिकांश जिलों में कहीं कम, तो कहीं ज्यादा बारिश हो रही है। बारिश का दौर अगले तीन चार दिनों तक जारी रहेगा।

जयपुर। मानसून ने अब पूरे प्रदेश में एंट्री कर ली है, जिससे अधिकांश जिलों में कहीं कम, तो कहीं ज्यादा बारिश हो रही है। बारिश का दौर अगले तीन चार दिनों तक जारी रहेगा। प्रदेश के 18 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का दौर जारी रहेगा। बीकानेर के छतरगढ़ में बारिश के दौरान छत ढ़हने से 2 भाईयों की मौत हो गई। मौसम विभाग के मुताबिक नया वेदर सिस्टम बंगाल की खाड़ी व आसपास के पश्चिमी बंगा क्षेत्र के ऊपर बना हुआ है। यह तंत्र प्रभावित होकर राज्य में एक नई बारिश का दौर शुरू होगा। बारां में खेत में आकाशीय बिजली गिरने से किशोर की मौत हो गई। सुबह आठ से शाम पांच बजे तक अजमेर में 4.4 मिमी, अलवर में 5.4 मिमी, सीकर 26.0 मिमी, कोटा में 1.7 मिमी, डबोक 20.2 मिमी और बाड़मेर 19.6 मिमी बारिश दर्ज हुई।

जयपुर में छितराई बारिश
जयपुर में सुबह गर्मी और उमस रही, लेकिन दोपहर को कुछ इलाकों में छितराई बारिश हुई। शाम होते-होते मौसम बदलने के साथ ही हल्की बूंदाबांदी के बाद तेज बारिश शुरू हो गई। जेएलएन मार्ग इलाके में तेज बारिश हुई और सड़कों पर पानी भर गया। जयपुर का दिन का तापमान 32.9 और रात का 25.7 डिग्री दर्ज हुआ। प्रदेश में सबसे अधिक दिन का तापमान अलवर का 36.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी का गैस सिलेंडर महंगा होने पर केंद्र सरकार पर हमला : सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी चुनावी बिल, कहा- चुनावी राहत खत्म, अब महंगाई की मार राहुल गांधी का गैस सिलेंडर महंगा होने पर केंद्र सरकार पर हमला : सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी चुनावी बिल, कहा- चुनावी राहत खत्म, अब महंगाई की मार
कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में तेज बढ़ोतरी पर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने इसे “चुनावी बिल”...
नकबजनी की वारदात का खुलासा : कबाड़ी सहित 2 आरोपी गिरफ्तार, नशे के लिए करता था चोरी; 2 लाख का चोरी का माल बरामद
बागड़े ने महाराष्ट्र और गुजरात के लोगों से किया संवाद : दोनों राज्यों ने राष्ट्रीय प्रगति में दिया महत्वपूर्ण योगदान, कहा- औ‌द्योगिक विकास के साथ सामाजिक परम्पराओं से भी बनाई अपनी विशिष्ट पहचान
खण्डेलवाल कम्युनिटी-जयपुर चैप्टर का भव्य शुभारंभ, उद्यमियों की पहल से समाज को मिलेगा एकजुटता और विकास का नया मंच
भाजपा को बिहार का नाम बदलकर श्रमिक प्रदेश कर देना चाहिए : देश निर्माण में मजदूरों का अतुलनीय योगदान, तेजस्वी बोले- मजदूरों पर ही पड़ा डबल इंजन सरकार की पूंजीपरस्त नीतियों का सीधा असर
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने की डिजिटल जनगणना-2027 की स्व-गणना, नागरिकों से की भागीदारी की अपील
नटनी पर साहित्यिक मंथन कल : जयपुर में जुटेंगे साहित्य जगत के दिग्गज, प्रांजल साहित्य अकादमी की पहल