बारिश में आवासों में सांप आने का भय, गाड़ी और बॉक्स में दिए दिखाई

बारिश के समय इन हादसों में बढ़ोतरी

बारिश में आवासों में सांप आने का भय, गाड़ी और बॉक्स में दिए दिखाई
बारिश के समय आवासों में सांप आने का भय बना रहता है। यह अक्सर वन क्षेत्रों से पास की कॉलोनियों में ज्यादा निकलते है।

जयपुर। बारिश के समय आवासों में सांप आने का भय बना रहता है। यह अक्सर वन क्षेत्रों से पास की कॉलोनियों में ज्यादा निकलते है। घरों में बिजली के एमसीबी बॉक्स और गाड़ियों मे भी इनकी मौजूदगी देखने को मिल जाती है। बारिश के समय इन हादसों में बढ़ोतरी देखने को मिलती है। विशेषज्ञों का कहना है कि बारिश के मौसम में बिलों में पानी भर जाने से सांपों के बाहर निकलने का खतरा बढ़ जाता है। सांप दिखाई देने पर वन विभाग और वन्यजीव क्षेत्र में कार्य कर रही संस्थाओं को फोन कर जानकारी दे सकते हैं।

8 से 10 फोन
रक्षा संस्थान के लोकेश यादव का कहना है कि इस समय सांपों के रेस्क्यू के लिए 8 से 10 फोन आ रहे हैं। सबसे ज्यादा फोन जगतपुरा, झालाना और नाहरगढ़ आदि स्थानों से आ रहे है। इसलिए बिना टॉर्च या रोशनी के अंधेरे स्थान में ना जाएं। घरों के आसपास झाड़ियां ना उगने दे, घरों में प्रकाश की समुचित व्यवस्था रखे।

एक्टिवा में घुसा कोबरा
एक निजी टेक्निकल यूनिवर्सिटी में एग्जाम देकर छात्रा रंजन कुमारी अपनी एक्टिवा के करीब पहुंची, तो लोगों ने बताया कि एक्टिवा में सांप घुस गया है। उन्होंने वन्यजीवों के लिए कार्यरत एनजीओ को जानकारी दी। सूचना पर पहुंची टीम ने एक्टिवा से कोबरा सांप निकाला।

एमसीबी बॉक्स में कोबरा
प्रतापनगर स्थित एनआरआई कॉलोनी के एक घर में बिजली के एमसीबी बॉक्स के अंदर तारों के बीच कोबरा सांप दिखाई दिया। इस पर एनजीओ को फोन किया। उन्होंने सांप को वहां से बाहर निकालकर प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया।

Read More फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 3.81 करोड़ की साइबर ठगी, नागपुर से गिरोह का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Post Comment

Comment List

Latest News

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस का समय बदला रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस का समय बदला
उत्तर पश्चिम रेलवे ने जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस के जालंधर कैंट स्टेशन पर परिचालन समय में मामूली संशोधन किया है।...
आजमगढ़ में अपराध से अर्जित संपत्ति पर कार्रवाई, गैंगस्टर के.सी. राय की 10 करोड़ की संपत्ति कुर्क
वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा का पहला चरण शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, 62.97 प्रतिशत अभ्यर्थी हुए शामिल
राम मंदिर और सुंदरकांड पाठ पर गरमाई सियासत: भाजपा ने आप पर लगाए गंभीर आरोप, हर्ष मल्होत्रा बोले-चुनावी लाभ के लिए हिंदुओं को साधने की कोशिश कर रहे हैं केजरीवाल
ऑपरेशन प्रहार अभियान : नशे के कारोबार पर पुलिस का शिंकजा, नशीले इंजेक्शन के साथ तस्कर गिरफ्तार
दुनिया में फिर मंडराया ऊर्जा आपूर्ति बाधित होने का खतरा : ईधनों की कीमतों में उछाल आने की चेतावनी, डेस्काल्जी ने कहा- खराब हो सकते है हालात
शेखावत का अशोक गहलोत पर तंज : विकास कार्यो को देखकर टूटेगा राजनीति का भ्रम, घोषणाएं करने में उनकी रही महारत