राज संपर्क पोर्टल पर शिकायत निस्तारण में तेजी, जयपुर अव्वल

8457 शिकायतों का सफलतापूर्वक निपटारा किया जा चुका 

राज संपर्क पोर्टल पर शिकायत निस्तारण में तेजी, जयपुर अव्वल

राज्य सरकार के राज संपर्क पोर्टल पर 8,457 शिकायतों का सफल निपटारा हुआ। जिलावार प्रदर्शन में जयपुर (890) पहले, जोधपुर (473) दूसरे और कोटा (355) तीसरे स्थान पर रहा। सामाजिक न्याय विभाग 946, PHED 821 और स्थानीय निकाय विभाग 622 शिकायतें निपटाने में सक्रिय रहे।

जयपुर। राज्य सरकार के राज संपर्क पोर्टल पर दर्ज जन शिकायतों के निस्तारण में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की गई है। ताजा आंकड़ों के अनुसार कुल 8457 शिकायतों का सफलतापूर्वक निपटारा किया जा चुका है। जिलावार प्रदर्शन में जयपुर पहले स्थान पर रहा है, जहां 890 शिकायतों का समाधान किया गया। वहीं जोधपुर 473 शिकायतों के निस्तारण के साथ दूसरे स्थान पर और कोटा 355 शिकायतों के निस्तारण के साथ तीसरे स्थान पर रहा।

विभागवार समीक्षा में सामाजिक न्याय विभाग ने सबसे अधिक सक्रियता दिखाते हुए 946 शिकायतों का निस्तारण किया है। इसके अलावा जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHED) ने 821 शिकायतों का समाधान कर महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की। स्थानीय निकाय विभाग (LSG) ने भी 622 शिकायतों का निपटारा कर बेहतर प्रदर्शन दर्ज कराया है। अधिकारियों के अनुसार पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज करने और उनकी मॉनिटरिंग की व्यवस्था मजबूत होने से निस्तारण की गति बढ़ी है। नियमित समीक्षा बैठकों और समयबद्ध कार्रवाई के निर्देशों का भी सकारात्मक असर देखने को मिल रहा है। सरकार का लक्ष्य है कि लंबित शिकायतों को प्राथमिकता से निपटाकर आमजन को त्वरित राहत प्रदान की।

Post Comment

Comment List

Latest News

जल जीवन मिशन घोटाले में बड़ी कार्रवाई, एसीबी की कई राज्यों में ताबड़तोड़ छापेमारी जल जीवन मिशन घोटाले में बड़ी कार्रवाई, एसीबी की कई राज्यों में ताबड़तोड़ छापेमारी
एसीबी ने जल जीवन मिशन घोटाले में कई राज्यों में छापेमारी कर रिटायर्ड आईएएस सुबोध अग्रवाल समेत 15 आरोपियों के...
जवाहर सिंह बेढ़म का दावा, गृह राज्यमंत्री ने कहा- जल जीवन मिशन में घोटाला करने वाला कोई व्यक्ति नहीं बख्शा जाएगा 
शिक्षा विभाग में कम्प्यूटर अनुदेशकों के पदनाम बदलाव का कोई प्रस्ताव नहीं, जानें पूरा मामला 
खिलाड़ियों की मांगों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, पुलिस ने वाटर कैनन से पानी छोड़कर किया तितर-बितर
Surya Grahan 2026: आज आसमान में दिखेगा गजब नजारा, होगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानें क्या भारत में पड़ेगा इसका असर या नहीं ?
पाकिस्तान के बाजौर इलाके में आतंकवादी हमला: विस्फोटक से लदे वाहन के चेकपोस्ट से टकराने पर 11 पुलिसकर्मियों की मौत 7 अन्य घायल, बचाव और राहत कार्य जारी
विद्युत विभाग में होगी सीधी भर्ती, जताया आभार