पर्यटन मंत्री की फर्जी डिजायर से करवा लिया तबादला
विश्वेन्द्र सिंह के निजी सचिव संजय शर्मा ने सोडाला थाने में रिपोर्ट दी है
सोडाला थाना इलाके में पर्यटन मंत्री विश्वेन्द्र सिंह का फर्जी डिजायर पत्र तैयार कर सहायक अभियंता शैलेन्द्र कुमार शर्मा का तबादला करने का मामला सामने आया है।
जयपुर। सोडाला थाना इलाके में पर्यटन मंत्री विश्वेन्द्र सिंह का फर्जी डिजायर पत्र तैयार कर सहायक अभियंता शैलेन्द्र कुमार शर्मा का तबादला करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पर्यटन मंत्री विश्वेन्द्र सिंह के निजी सचिव संजय शर्मा ने सोडाला थाने में रिपोर्ट दी है।
थानाप्रभारी सतपाल सिंह ने बताया कि दर्ज रिपोर्ट में बताया गया है कि मंत्री का फर्जी डिजायर पत्र तैयार किया गया। उसके बाद ऊर्जा विभाग में तैनात सहायक अभियंता शैलेन्द्र कुमार शर्मा का तबादला करा दिया गया। अभी रिपोर्ट मिली है। जांच से पता चलेगा कि तबादला डिजायर से हुआ है कि नहीं। उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Related Posts
Post Comment
Latest News
21 Sep 2026 11:36:23
राजस्थान के बीकानेर, अजमेर, उदयपुर और पाली समेत 273 निकायों में महापौर व अध्यक्ष पद के लिए मतदान सुरक्षा के...

Comment List