Jawahar Kala Kendra : गजल के सुरों से सजी म्यूजिकल सिम्फनी की शाम, झूमे संगीतप्रेमी

अश्विन श्रीनिवासन और ओजस अढि़या की प्रस्तुति ने बांधा समा

Jawahar Kala Kendra : गजल के सुरों से सजी म्यूजिकल सिम्फनी की शाम, झूमे संगीतप्रेमी
जेकेके में तीन दिवसीय म्यूजिकल सिम्फनी कार्यक्रम का सुरमयी आगाज हुआ। पहले दिन गायिका अलीना भारती ने अपनी मधुर आवाज में गजलों और क्लासिकल गीतों का गुलदस्ता सजाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

जयपुर। जेकेके में रविवार को तीन दिवसीय म्यूजिकल सिम्फनी कार्यक्रम का सुरमयी आगाज हुआ। पहले दिन गायिका अलीना भारती ने अपनी मधुर आवाज में गजलों और क्लासिकल गीतों का गुलदस्ता सजाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने मेरी आवाज ही मेरी पहचान है..., पिया तोसे नैना लागे रे... और दिल चीज क्या है आप मेरी जान लीजिए.. जैसी लोकप्रिय रचनाओं से शाम को भावनाओं से भर दिया। कार्यक्रम के समापन पर रंजिश ही सही और आज जाने की जिद न करो ने हर दिल को छू लिया। इसके बाद शाम का मुख्य आकर्षण रही बांसुरी वादक अश्विन श्रीनिवासन और तबला वादक ओजस अढि़या की मनमोहक जुगलबंदी। दोनों कलाकारों ने राग पूरियाधनश्री और भूपाली पर आधारित प्रस्तुतियों से संगीत प्रेमियों को आध्यात्मिक आनंद में डुबो दिया।

श्रीनिवासन की बांसुरी की मधुर तानें और अढि़या के तबले की जटिल लयकारी ने महफिल में सजीवता भर दी। गौरतलब है कि श्रीनिवासन ए.आर. रहमान के बैंड के प्रमुख सदस्य और सुर-मणि सम्मान से विभूषित कलाकार हैं। वहीं ओजस अढि़या लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में सबसे युवा तबला वादक के रूप में दर्ज हैं। कार्यक्रम में जयपुर कलेक्टर जितेन्द्र सोनी और केन्द्र की अतिरिक्त महानिदेशक प्रियंका राठौड़ सहित बड़ी संख्या में संगीतप्रेमी उपस्थित रहे। सोमवार को म्यूजिकल सिम्फनी के दूसरे दिन समंदर खान मांगणियार एवं समूह लोक और सूफी संगीत की धुनों से माहौल को सुरीला बनाएंगे।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 3.81 करोड़ की साइबर ठगी, नागपुर से गिरोह का मुख्य आरोपी गिरफ्तार फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 3.81 करोड़ की साइबर ठगी, नागपुर से गिरोह का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
राजस्थान पुलिस की स्टेट साइबर क्राइम शाखा ने फॉरेक्स ट्रेडिंग और ऑनलाइन निवेश के बहाने देशभर में ठगी करने वाले...
खरगे का भाजपा पर बड़ा आरोप: ‘मध्यप्रदेश बन गया भ्रष्टाचार का केंद्र’, चावल घोटाले से लेकर जमीन घोटाले तक उठाए मुद्दे
पंजाब में दलित सशक्तिकरण पर BJP का बड़ा दांव, ‘विजन-2027’ में शिक्षा, रोजगार और राजनीतिक भागीदारी पर फोकस
होर्मुज जलडमरूमध्य पर बढ़ा तनाव: ओमान जाएंगे ईरानी विदेश मंत्री, अमेरिका पर समझौता उल्लंघन का लगाया आरोप
कमजोर मानसून से संकट में खरीफ फसलें : अंता विधायक प्रमोद जैन भाया ने चम्बल की दांयी मुख्य नहर में तत्काल पानी छोड़ने की मांग की
बारुईपुर कांड: नाबालिग की हत्या और युवक की लिंचिंग के बाद दोनों परिवारों से मिलेंगे CM शुभेंदु अधिकारी, 5 गिरफ्तार
अलवर में जीएसटी अधिकारी के घर हुई लाखों की डकैती का जल्द खुलासा होगा : राहुल प्रकाश