जेडीए ने 17 बीघा सरकारी भूमि को कराया अतिक्रमण मुक्त : चार बीघा भूमि पर बसाई जा रही अवैध कॉलोनी ध्वस्त

जमीन का बाजार मूल्य करीब 11 करोड़ रुपए

जेडीए ने 17 बीघा सरकारी भूमि को कराया अतिक्रमण मुक्त : चार बीघा भूमि पर बसाई जा रही अवैध कॉलोनी ध्वस्त

जोन उपायुकत की रिपोर्ट के बाद मौके पर किए गए अतिक्रमणों को ध्वस्त कर सरकारी जमीन पर बसाई जा रही कॉलोनी के निर्माणों को ध्वस्त कर दिया।

जयपुर। शहर में अवैध निर्माण और अतिक्रमणों को लेकर की जा रही कार्रवाई के दौरान जयपुर विकास प्राधिकरण के प्रवर्तन दस्ते ने गुरुवार को कार्रवाई करते हुए जोन 14 में ग्राम चक शिवदासपुरा पदमपुरा में करीब सात बीघा एवं जोन 10 स्थित ग्राम रोपाड़ा गोविन्दपुरा में करीब 10 बीघा बेशकीमती सरकारी भूमि पर किए गए अतिक्रमणों को ध्वस्त कर सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त करवाया। इसी प्रकार जोन 14 में निजी खातेदारी की करीब चार बीघा कृषि भूमि पर बसाई जा रही अवैध कॉलोनी को भी ध्वस्त किया। महानिरीक्षक पुलिस कैलाश चन्द्र विश्नोई ने बताया कि जोन 14 स्थित ग्राम चक शिवदासपुरा, पदमपुरा में करीब सात बीघा बेशकीमती सरकारी भूमि पर कब्जा, अतिक्रमण कर अवैध रूप से प्लॉटों की बाउण्ड्रीवाल बनाकर व अन्य अवैध निर्माण कर अवैध कॉलोनी बसाने का प्रयास किया जा रहा था।

जोन उपायुकत की रिपोर्ट के बाद मौके पर किए गए अतिक्रमणों को ध्वस्त कर सरकारी जमीन पर बसाई जा रही कॉलोनी के निर्माणों को ध्वस्त कर दिया। इस जमीन का बाजार मूल्य करीब 11 करोड़ रुपए आंका जा रहा है। इसी प्रकार जोन 14 स्थित ग्राम शिवदासपुरा में करीब चार बीघा निजी खातेदारी कृषि भूमि पर जेडीए की बिना स्वीकृति अनुमोदन के एवं बिना भू रूपान्तरण करवाए अवैध रूप से बसाई जा रही कॉलोनी में किए गए निर्माणों को भी ध्वस्त किया। जोन 10 स्थित ईकोलोजिकल जोन ग्राम पालड़ी मीना में करीब 400 मीटर एरिया नाले की सरकारी भूमि पर किए गए अतिक्रमणों को भी ध्वस्त किया। विश्नोई ने बताया कि जोन 10 स्थित ग्राम रोपाड़ा गोविन्दपुरा में करीब 10 बीघा बेशकीमती सरकारी भूमि पर कब्जा अतिक्रमण कर अवैध रूप से बाउण्ड्रीवाल, टीनशेड़नुमा कोठड़ी बनाकर, लोहे के ऐंगल गाड़कर तारबंदी करने के साथ ही अन्य अवैध निर्माणों को भी प्रवर्तन दस्ते ने ध्वस्त कर सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त करवाया। इस जमीन की अनुमानित कीमत करीब 20 करोड़ रुपए आंकी जा रही है।

 

Read More प्रदेश में आग उगली गर्मी : पढ़ें कब से मिलगी राहत, मेघगर्जन के साथ होगी हल्की बारिश; चलेगी धूल भरी आंधी

 

Post Comment

Comment List

Latest News

चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई: पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के लिए 1,111 केंद्रीय पर्यवेक्षक तैनात, अप्रेल में होंगे चुनाव चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई: पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के लिए 1,111 केंद्रीय पर्यवेक्षक तैनात, अप्रेल में होंगे चुनाव
चुनाव आयोग ने निष्पक्ष मतदान हेतु 1,111 पर्यवेक्षकों को तैनात किया है। पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और केरल सहित चुनावी राज्यों...
इजरायली हमले में ईरानी बासिज बल के प्रमुख गुलामरेजा सुलेमानी की मौत, ईरान ने जताई कड़ी नाराजगी
अशोक गहलोत ने व्हीलचेयर फेंसिंग ट्रायल में सुविधाओं की कमी पर उठाए सवाल, कहा- खिलाड़ियों के साथ संवेदनहीनता
संघ की और से एक दिवसीय नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर 29 मार्च को होगा : 4000 लोगों की जांच, दवाइयां और ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध
एआईसीसी ने तेलंगाना में पार्टी-सरकार समन्वय को मजबूत करने के लिए समिति का किया गठन, प्रशासनिक गतिविधियों के कुशल संचालन के लिए भी करेंगे काम
नाइजीरिया में भीषण आतंकवादी हमला: 23 से अधिक लोगों की मौत, अन्य 108 घायल, बचाव और राहत कार्य जारी
तकनीकी कार्य के कारण रेलसेवाएं रेगूलेट : कई प्रमुख रेल सेवाएं देरी से चलेंगी, यात्रियों को समय में बदलाव के लिए सतर्क रहने की सलाह