जेडीए ने बीस बीघा भूमि पर बसाई जा रही तीन अवैध कॉलोनियां की ध्वस्त, सरकारी जमीन को कराया अतिक्रमण मुक्त 

सरकारी भूमि पर किए गए अतिक्रमणों को भी ध्वस्त किया

जेडीए ने बीस बीघा भूमि पर बसाई जा रही तीन अवैध कॉलोनियां की ध्वस्त, सरकारी जमीन को कराया अतिक्रमण मुक्त 

जेडीए के प्रवर्तन दस्ते ने करीब बीस बीघा कृषि भूमि पर अवैध रूप से बसाई जा रही कॉलोनियों को ध्वस्त किया।

जयपुर। जेडीए के प्रवर्तन दस्ते ने करीब बीस बीघा कृषि भूमि पर अवैध रूप से बसाई जा रही कॉलोनियों को ध्वस्त किया। साथ ही जोन 14 में जेडीए की योजना रोहिणी नगर तृतीय में सरकारी भूमि पर किए गए अतिक्रमणों को भी ध्वस्त किया।

उप महानिरीक्षक पुलिस राहुल कोटोकी ने बताया को जोन 14 स्थित स्थित ग्राम बान्यावाली एलएनटी रोड के पास करीब तीन बीघा कृषि भूमि पर जेडीए की बिना स्वीकृति के बसाई जा रही कॉलोनी के निर्माणों को ध्वस्त किया। ग्राम बालावाला, लाखना रोड पर करीब दो बीघा, जोन 13 स्थित नायला रोड ग्राम सिन्दोली रोड चंद की ढ़ाणी  में करीब 15 बीघा कृषि भूमि पर अवैध कॉलोनी में निर्माणों को ध्वस्त किया गया। इसी प्रकार जोन 14 स्थित जेडीए की योजना रोहिणी नगर तृतीय में सरकारी भूमि पर स्थानीय काश्ताकारों की ओर से सीमेन्ट के पिल्लर, लोहे के एंगल गाडकर और तारबंदी आदि निर्माणों को ध्वस्त कर सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला
पुलिस का नशे के खिलाफ एक्शन। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार। मिर्जावाला...
अखिलेश यादव का 2027 का ऐलान : सैफई से शुरू होगा सरकार बनाने का रास्ता, बोले- यहीं से उठेगी बदलाव की लहर
भारत समृद्ध विरासत और विविध अनुभवों का संगम : पर्यटन को आर्थिक प्रगति के साथ सामाजिक समरसता का आधार बनाना लक्ष्य : शेखावत ने कहा- समावेशी पर्यटन ही भविष्य का मार्ग
स्पेन ने दिया ट्रंप की धमकियों का जवाब : हमलों को एक अनुचित और खतरनाक सैन्य हस्तक्षेप करार दिया, सांचेज ने कहा- हम इराक वाली गलती नहीं दोहराना चाहते
पश्चिम एशिया में संकट के बीच घरेलू शेयर बाजार में बड़ी गिरावट : सेंसेक्स 1122 अंक टूटा, निफ्टी में 385 अंकों की गिरावट
ऑनलाइन कंपनियों से धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का खुलासा : 4 आरोपी गिरफ्तार, ऑर्डर रद्द कर ले लेते थे रिफंड और पार्सल
असम विधानसभा चुनाव : भाजपा की सूची में शामिल होंगे साधारण पृष्ठभूमि के उम्मीदवार, सरमा ने कहा- कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची वंशवाद राजनीति का प्रतिबिंब