जेडीए ने आधा दर्जन व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को किया सील

निर्माणकर्ता द्वारा अवैध निर्माण नहीं हटाने पर बिल्डिंग को सील कर दिया

जेडीए ने आधा दर्जन व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को किया सील

जयपुर विकास प्राधिकरण के प्रवर्तन दस्ते ने विभिन्न इलाकों में आधा दर्जन व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का सील करने के साथ ही नारायण सिंह सर्किल के आसपास रोड सीमा में किए गए अतिक्रमणों को हटाया।

जयपुर। शहर में अवैध निर्माण एवं अतिक्रमणों को लेकर की जा रही कार्रवाई के दौरान जयपुर विकास प्राधिकरण के प्रवर्तन दस्ते ने विभिन्न इलाकों में आधा दर्जन व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का सील करने के साथ ही नारायण सिंह सर्किल के आसपास रोड सीमा में किए गए अतिक्रमणों को हटाया। महानिरीक्षक पुलिस कैलाश चन्द्र बिश्नोई ने बताया कि जोन 13 स्थित दिल्ली रोड चिताणु रोड पर व्यवसायिक प्रयोजनार्थ निर्माणाधीन कॉम्पलेक्स में बनाई गई 13 दुकानों के अवैध निर्माण करने पर निर्माणकर्ता को धारा 32, 33 जेडीए एक्ट के तहत नोटिस जारी कर अवैध निर्माण हटाने के लिए पाबंद किया, लेकिन निर्माणकर्ता द्वारा अवैध निर्माण नहीं हटाने पर बिल्डिंग को सील कर दिया। जोन 13 स्थित दिल्ली रोड निम्स के पास चिताणु रोड पर व्यवसायिक प्रयोजनार्थ ग्राउण्ड, प्रथम मंजिला पीजी हाऊस के अवैध निर्माण एवं दिल्ली रोड निम्स के पास चिताणु रोड पर व्यवसायिक प्रयोजनार्थ 4 दुकानें पीजी हाऊस का अवैध निर्माण करने पर बिल्डिंग को सील किया। 

जोन 13 स्थित दिल्ली रोड गुणावता रोड पर व्यवसायिक प्रयोजनार्थ 3 मंजिला हॉस्टल के अवैध निर्माण करने, दिल्ली रोड निम्स डेन्टल हॉस्पिटल के पास व्यवसायिक प्रयोजनार्थ दो मंजिला पीजी हाऊस के अवैध निर्माण करने पर ईटों की दीवारों चुनवाकर नियमानुसार पुख्ता सीलिंग की कार्रवाई की। जोन 1 स्थित नारायण सिंह सर्किल व इसके आस-पास रोड सीमा पर अस्थाई रूप से कब्जा अतिक्रमण कर दो दर्जन से अधिक स्थानों पर लगाए गए थड़ी, ठेले, साइन बोर्ड इत्यादि को हटवाकर अतिक्रमण मुक्त कराया गया।

Tags: JDA sealed

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब विधानसभा में विश्वासमत पेश : सदन ने सर्वसम्मति से किया पारित, भगवंत मान ने कहा- आप पार्टी के विधायकों के टूटने की अफवाहें पूरी तरह निराधार पंजाब विधानसभा में विश्वासमत पेश : सदन ने सर्वसम्मति से किया पारित, भगवंत मान ने कहा- आप पार्टी के विधायकों के टूटने की अफवाहें पूरी तरह निराधार
विधानसभा के विशेष सत्र में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने विश्वासमत पेश किया, जिसे सर्वसम्मति से मंजूरी मिल गई, हालांकि विपक्ष...
अतिक्रमण हटाने और सफाई व्यवस्था पर सख्ती : व्यापार महासंघ और नगर निगम की बैठक में बने ठोस प्रस्ताव, बाजारों में यातायात बाधित करने वाले अस्थायी अतिक्रमण के मुद्दे पर की चर्चा
पशु चिकित्सा अधिकारी एवं सहायक कृषि अभियंता परीक्षा : आरपीएससी ने जारी की मॉडल उत्तरकुंजियां, अभ्यर्थी ऑनलाइन दर्ज करा सकते हैं आपत्ति
बढ़ती बेरोजगारी सरकार की नीतियों का परिणाम : कांग्रेस की मनरेगा को फिर शुरू करने की मांग, खड़गे बोले- सरकार के श्रम संहिता लागू करने से  कामगारों की स्थिति कमजोर
जिला कलक्टर आलोक रंजन ने स्व-गणना में लिया भाग, आमजन से स्व-गणना के माध्यम से सटीक जानकारी देने की अपील
सांख्यिकी अधिकारी (कृषि अधिकारी) परीक्षा 2024 : पात्रता जांच के लिए विचारित सूची जारी, 61 अभ्यर्थी शामिल
अमित यादव का केंद्र पर प्रहार: सरकार कर रही मजदूरों के अधिकारों का हनन, आंदोलन में गिरफ्तार वर्करों और नेताओं को रिहा करने की अपील