6 अवैध कॉलोनियां पर JDA ने की कार्रवाई

6 अवैध कॉलोनियां पर JDA ने की कार्रवाई

ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के दौरान जेडीए के हर्जे खर्चे की वसूली संबंधित विकासकर्ताओं से वसूली जाएगी। 

जयपुर। जयपुर विकास प्राधिकरण के प्रवर्तन दस्ते ने जोन 12 में करीब 18 बीघा निजी भूमि पर अवैध रूप से बसाई जा रही छह कॉलोनियों को ध्वस्त किया। मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन महेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि जोन 12 के क्षेत्राधिकार स्थित ग्राम बोबास अर्जुन टीला के पास करीब चार बीघा कृषि भूमि पर ग्रेवल सड़क व बाउंड्रीवाल के निर्माण कर बसाई जा रही अवैध कालोनी के निर्माणों को ध्वस्त किया।

ग्राम दहमीखुई अर्जुन टीला के पास करीब तीन बीघा कृषि भूमि पर जेडीए की बिना अनुमति व स्वीकृति के और बिना भू-रूपांतरण करवाए अवैध रूप से बसाई जा रही कॉलोनी के निर्माणों को ध्वस्त किया। ग्राम सांझरिया में करीब तीन बीघा कृषि भूमि को बिना रूपांतरण करावाए नंदिनी विहार के नाम से बसाई जा रही अवैध कालोनी, ग्राम सांझरिया में ही दूसरी करीब दो बीघा कृषि भूमि पर और ग्राम बिन्दायका में गुरुकृपा विहार से श्याम वाटिका गणेश कॉलोनी रोड पर करीब तीन बीघा निजी खातेदारी भूमि पर बसाई जा रही अवैध कॉलोनियों में किए गए निर्माणों को ध्वस्त किया। ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के दौरान जेडीए के हर्जे खर्चे की वसूली संबंधित विकासकर्ताओं से वसूली जाएगी। 

Post Comment

Comment List

Latest News

गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी  गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी 
प्रदेश कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ ने गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी और किल्लत के विरोध में झलाना प्याऊ के...
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का दावा: ईंधन की कोई कमी नहीं, पश्चिम एशिया संकट पर सरकार की पैनी नजर; एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में वृद्धि और आपूर्ति में कमी की आशंकाओं को किया खारिज
दुबई हवाई अड्डे के पास गिरे दो ड्रोन; एक भारतीय सहित चार लोग घायल, विमान परिचालन सामान्य
धूमधाम से मनाया नंदोत्सव; भक्तों ने लूटी उछाल, धर्म की स्थापना के लिए जन्म लेते हैं भगवान: स्वामी दयानंद सरस्वती
राजस्व लक्ष्य में पिछड़ते आरटीओ, नॉन-ओटीटी वसूली में 73 प्रतिशत पर अटका परिवहन विभाग
पूर्व केंद्रीय मंत्री कावुरी सांभाशिवा राव का 82 वर्ष की आयु में निधन, मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने जताया शोक
मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने दिलाई तरनजीत सिंह संधू को दिल्ली के 23वें उपराज्यपाल के रूप में शपथ, कई अहम पदों पर दें चुके हैं अपनी सेवाएं