आमजन को भूखंड उपलब्ध कराने के लिए जेडीए जल्द नई योजनाएं करेगा लॉन्च

जेडीए ने निकाली 765 भूखंडों की लॉटरी

आमजन को भूखंड उपलब्ध कराने के लिए जेडीए जल्द नई योजनाएं करेगा लॉन्च

जेडीसी ने कहा कि जेडीए का प्रयास रहा है कि काफी वर्षों बाद पुन: योजनाएं लॉन्च कर लॉटरी से भूखण्डों का आवंटन किया जा रहा है।

जयपुर। जेडीए आयुक्त आनंदी ने कहा कि आमजन के आवास का सपना पूरा करने के लिए जेडीए जल्द नई आवासीय योजनाएं लाएगा। इसमें जेडीए के विस्तार के बाद नई आवासीय योजनाओं पर वर्क आउट करेगा। जेडीए के नागरिक सेवा केन्द्र में आयुक्त आनंदी ने तीन आवासीय योजनाओं गंगा विहार, यमुना विहार एवं सरस्वती विहार के 765 भूखंडों की लॉटरी निकालने के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि यूडीएच मंत्री ने विधानसभा में सात नई आवासीय योजनाएं लॉन्च करने का आश्वासन दिया था कि जेडीए इसी वर्ष में 7 आवासीय योजनाएं विकसित करेगा और लॉटरी से भूखंडों का आवंटन करेगा। अभी जेडीए दो बार मे तीन-तीन आवासीय योजनाएं लॉन्च कर चुका है जिसमें आज तीन आवासीय योजनाओं की लॉटरी निकाली गई है। उन्होंने कहा कि शेष एक योजना भी शीघ्र लॉन्च की जाएगी और अभी जेडीए रीजन का विस्तार होना है, इसके बाद नई योजनाएं विस्तार किए गए रीजन में लाई जाएंगी।

जेडीसी ने कहा कि जेडीए का प्रयास रहा है कि काफी वर्षों बाद पुन: योजनाएं लॉन्च कर लॉटरी से भूखण्डों का आवंटन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि लॉटरी के सफल आवंटियों की ओर से प्रस्तुत दस्तावेजो की जांच जोन स्तर पर करा कर नागरिक सेवा केन्द्र में सरस्वती विहार योजना जोन 12 का कैम्प 15 व 16 जुलाई को, गंगा विहार योजना जोन 13 का कैम्प 17 व 18 जुलाई और यमुना विहार योजना जोन 14 का कैम्प 21 व 22 जुलाई को आयोजित कर आवंटन सह मांग पत्र जारी किए जाएंगे।

Post Comment

Comment List

Latest News

गोरखपुर-गोंडा रेलखंड के मध्य ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली कार्य, 2 जोडी रेलसेवाएं बभनान स्टेशन पर ठहराव नहीं करेंगी गोरखपुर-गोंडा रेलखंड के मध्य ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली कार्य, 2 जोडी रेलसेवाएं बभनान स्टेशन पर ठहराव नहीं करेंगी
गोरखपुर–गोंडा रेलखंड में ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली के लिए नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते ब्लॉक लिया जा रहा है। इसके कारण...
कोकराझार में हिंसा: युवक की हत्या के बाद आगजनी और तनावपूर्ण स्थिति, 2 लोगों की मौत, 29 संदिग्ध हिरासत में, इंटरनेट सेवाएं बंद
घायल सैनिकों को नहीं बचा पा रहा यूक्रेन, खाने-पीने की भी कमी, रूस के कब्जे में बोला यूक्रेनी सैनिक
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को नोटिस जारी होने पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, बताया-सनातन परंपरा का अपमान
तीन बड़ी भर्ती परीक्षाओं में फर्जीवाड़ा उजागर : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के तकनीकी प्रमुख सहित 5 अभियुक्त गिरफ्तार, एसओजी की बड़ी कार्रवाई
भाजपा प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ता सुनवाई की अनूठी परंपरा, जोगाराम पटेल ने कहा- तीसरा बजट भी होगा माइलस्टोन, बजट सत्र ऐतिहासिक रहेगा
राजस्थान बिजनेस फोरम का गठन, राज्यपाल की गरिमामय उपस्थिति में भव्य उद्घाटन