गंगनहर में पानी चोरी रोकने के लिए संयुक्त कार्रवाई, कई स्थानों से पाइप जब्त

पाइपों और वॉल्व सहित अन्य सामान भी जब्त किया गया

गंगनहर में पानी चोरी रोकने के लिए संयुक्त कार्रवाई, कई स्थानों से पाइप जब्त

पंजाब क्षेत्र में गंगनहर से पानी चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए राजस्थान और पंजाब के सिंचाई विभाग के अधिकारियों की संयुक्त कार्रवाई जारी है

जयपुर। पंजाब क्षेत्र में गंगनहर से पानी चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए राजस्थान और पंजाब के सिंचाई विभाग के अधिकारियों की संयुक्त कार्रवाई जारी है। जल संसाधन एसई धीरज चावला ने बताया कि बीकानेर कैनाल के पंजाब क्षेत्र में पानी चोरी रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं।

संयुक्त टीम ने 15 स्थानों पर कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से लगाए गए पाइपों को हटाकर जब्त कर लिया। अब तक दो दर्जन से अधिक पाइप हटाए जा चुके हैं। इसके अलावा, पाइपों और वॉल्व सहित अन्य सामान भी जब्त किया गया है। पंजाब और राजस्थान के सिंचाई विभागों ने मिलकर पानी चोरी की घटनाओं की निगरानी बढ़ा दी है और भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाइयां जारी रखने का संकल्प लिया है।अधिकारियों का कहना है कि गंगनहर में पानी चोरी को पूरी तरह से रोकने के लिए सतर्कता और कठोर कदम उठाए जाएंगे।

Post Comment

Comment List

Latest News

स्वच्छ भारत मिशन-शहरी को नई गति: 600 करोड़ खर्च, हर माह वेबिनार से बढ़ेगी प्रतिस्पर्धा स्वच्छ भारत मिशन-शहरी को नई गति: 600 करोड़ खर्च, हर माह वेबिनार से बढ़ेगी प्रतिस्पर्धा
स्वच्छता के क्षेत्र में प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने के उद्देश्य से स्वच्छ भारत मिशन-शहरी के तहत वर्ष 2026–27...
प्रधानमंत्री मोदी ने चंद्र शेखर की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि : उनके आदर्शों के प्रति नए सिरे से प्रतिबद्धता का किया आह्वान, बताया परिपूर्ण जन नेता
सर्गेई लावरोव ने की कूटनीतिक रवैये की आलोचना, बोले- वादाखिलाफी की आदत छोड़ बातचीत को प्राथमिकता दे अमेरिका, अंतरराष्ट्रीय समझौतों के उल्लंघन का लगाया आरोप
निम्स मेडिकल कॉलेज को बड़ी सफलता: 5 घंटे चली जटिल सर्जरी, 15 वर्षीय बच्चे को मिला नया जीवन
दो दिवसीय चुनावी दौरे पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, सिलीगुड़ी-कोलकाता में कई कार्यक्रम
आरएएस परीक्षा 2024 : साक्षात्कार आज होंगे सम्पन्न, देर रात तक नतीजों की उम्मीद
लगातार तीसरी बार राज्यसभा के उप सभापति चुने गए हरिवंश : पीएम मोदी और खरगे ने दी बधाई, कहा-सदन का आपके प्रति गहरा विश्वास