राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन के लिए न्यायिक व प्रशासनिक अधिकारियों की संयुक्त बैठक

तहसीलदार व संबंधित विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित

राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन के लिए न्यायिक व प्रशासनिक अधिकारियों की संयुक्त बैठक

प्रत्येक तहसील में 15 अप्रैल से 9 मई 2025 तक प्री-काउंसलिंग शिविर आयोजित करने, अप्रार्थीगण को समय पर नोटिस जारी करने तथा राजीनामा योग्य प्रकरणों को चिन्हित कर उन्हें लोक अदालत में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।

जोधपुर। माननीय राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन तथा पूर्व तैयारियों की समीक्षा के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जोधपुर जिला की ओर से एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता विक्रान्त गुप्ता, जिला एवं सत्र न्यायाधीश व अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जोधपुर जिला द्वारा की गई। सचिव डॉ. मनीषा चौधरी ने बैठक का संचालन किया।

इस अवसर पर गौरव अग्रवाल, जिला कलेक्टर जोधपुर, हरजी लाल अटल, जिला कलेक्टर फलौदी, रतनाराम ठोलिया, अध्यक्ष अधिवक्ता संघ जोधपुर, राममूर्ति जोशी, उप महानिरीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण, पूजा आहवाना, पुलिस अधीक्षक फलौदी, सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में 8 मार्च 2025 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालतों में निस्तारित राजस्व प्रकरणों की समीक्षा की गई तथा आगामी लोक अदालत के आयोजन के लिए व्यापक रणनीति पर चर्चा की गई। न्यायाधीश गुप्ता ने निर्देश दिए कि तहसील एवं उपखंड स्तर पर लंबित राजस्व प्रकरणों का आपसी समझौते एवं प्री-काउंसलिंग के माध्यम से अधिकाधिक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। प्रत्येक तहसील में 15 अप्रैल से 9 मई 2025 तक प्री-काउंसलिंग शिविर आयोजित करने, अप्रार्थीगण को समय पर नोटिस जारी करने तथा राजीनामा योग्य प्रकरणों को चिन्हित कर उन्हें लोक अदालत में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के लिए स्थानीय प्रशासन, नगर निगम, बीएसएनएल, बैंक, विद्युत, जल, अभियोजन विभाग, पुलिस विभाग एवं अधिवक्ताओं के साथ अलग-अलग समन्वय बैठकें आयोजित की जाएंगी, ताकि जनसहभागिता के साथ लोक अदालत को प्रभावी बनाया जा सके।

बैठक में फलोदी तालुका अध्यक्ष दीपक कुमार सोनी, पीपाड़ तालुका अध्यक्ष इंसाफ खान, बालेसर तालुका अध्यक्ष वैदेही सिंह चौहान, बिलाड़ा तालुका अध्यक्ष श्वेता शर्मा-III, ओसियां तालुका अध्यक्ष शैलेन्द्र राज गोस्वामी, न्यायिक मजिस्ट्रेट बाप महेंद्र कुमार मीणा, लोहावट न्यायिक मजिस्ट्रेट गरिमा चौधरी, भोपालगढ़ न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री रेणु कुमार मीणा, नोडल अधिकारी श्री सुरेंद्र पुरोहित (अतिरिक्त जिला कलेक्टर द्वितीय, जोधपुर), नोडल अधिकारी श्री रघुनाथ गर्ग (अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जोधपुर ग्रामीण) सहित समस्त उपखंड अधिकारी, तहसीलदार व संबंधित विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Read More हर्निया की रोबोटिक सर्जरी : एसएमएस हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने की सर्जरी, अब तक रोबोट से 300 सर्जरी करने का रिकॉर्ड

 

Read More नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क से अच्छी ख़बर : मादा हिप्पो ने एक बच्चे को दिया जन्म, जानें अब कितनी हो गई हिप्पो की संख्या

Post Comment

Comment List

Latest News

गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी  गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी 
प्रदेश कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ ने गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी और किल्लत के विरोध में झलाना प्याऊ के...
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का दावा: ईंधन की कोई कमी नहीं, पश्चिम एशिया संकट पर सरकार की पैनी नजर; एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में वृद्धि और आपूर्ति में कमी की आशंकाओं को किया खारिज
दुबई हवाई अड्डे के पास गिरे दो ड्रोन; एक भारतीय सहित चार लोग घायल, विमान परिचालन सामान्य
धूमधाम से मनाया नंदोत्सव; भक्तों ने लूटी उछाल, धर्म की स्थापना के लिए जन्म लेते हैं भगवान: स्वामी दयानंद सरस्वती
राजस्व लक्ष्य में पिछड़ते आरटीओ, नॉन-ओटीटी वसूली में 73 प्रतिशत पर अटका परिवहन विभाग
पूर्व केंद्रीय मंत्री कावुरी सांभाशिवा राव का 82 वर्ष की आयु में निधन, मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने जताया शोक
मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने दिलाई तरनजीत सिंह संधू को दिल्ली के 23वें उपराज्यपाल के रूप में शपथ, कई अहम पदों पर दें चुके हैं अपनी सेवाएं