PTI भर्ती फर्जीवाड़े में उपखंड कार्यालय का कनिष्ठ सहायक गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 

डमी अभ्यर्थी बनकर परीक्षा देने के लिए 12 लाख रुपये लिए थे 

PTI भर्ती फर्जीवाड़े में उपखंड कार्यालय का कनिष्ठ सहायक गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 
राजस्थान में शारीरिक शिक्षक भर्ती परीक्षा-2022 में कथित फर्जीवाड़े के मामले में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने उपखंड कार्यालय जसवंतपुरा, जिला जालोर में पदस्थापित कनिष्ठ सहायक वीरमा राम बिश्नोई को गिरफ्तार किया है।

जयपुर। राजस्थान में शारीरिक शिक्षक भर्ती परीक्षा-2022 में कथित फर्जीवाड़े के मामले में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने उपखंड कार्यालय जसवंतपुरा, जिला जालोर में पदस्थापित कनिष्ठ सहायक वीरमा राम बिश्नोई को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने एक अभ्यर्थी के स्थान पर डमी कैंडिडेट बनकर परीक्षा दी और इसके बदले 12 लाख रुपये नकद प्राप्त किए। अतिरिक्त महानिदेशक एसओजी विशाल बंसल ने बताया कि राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर की ओर से 25 दिसंबर 2022 को शारीरिक शिक्षक भर्ती परीक्षा आयोजित की गई थी। इसमें जालोर जिले के धानता निवासी भारमल राम ने आवेदन किया था। जांच में सामने आया कि भारमल राम ने कथित तौर पर अपनी जगह दूसरे व्यक्ति को परीक्षा में बैठाकर और फर्जी डिग्री का इस्तेमाल कर नौकरी हासिल की।

न्यायालय में किया आत्मसमर्पण SOG के अनुसार, भारमल राम ने पूछताछ के दौरान अपनी जगह परीक्षा देने वाले व्यक्ति के रूप में वीरमा राम बिश्नोई का नाम बताया। इसके बाद वीरमा राम ने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया, जहां से उसे गिरफ्तार कर पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। आरोपी जसवंतपुरा उपखंड कार्यालय में कनिष्ठ सहायक के पद पर कार्यरत है और अनुपस्थित चल रहा था। जांच में यह भी सामने आया कि वीरमा राम ने वर्ष 2004 में डमी अभ्यर्थी के रूप में उच्च माध्यमिक परीक्षा दी थी। इस संबंध में भीनमाल थाने में मामला दर्ज होकर न्यायालय में चालान पेश किया जा चुका है।

Post Comment

Comment List

Latest News

Voice Of Youth : स्कूलों में किताबें ही नहीं, नैतिकता और संस्कारों का भी पढ़ाया जाए पाठ, मासूमों की सुरक्षा में चूक पर जवाबदेही तय करे प्रशासन Voice Of Youth : स्कूलों में किताबें ही नहीं, नैतिकता और संस्कारों का भी पढ़ाया जाए पाठ, मासूमों की सुरक्षा में चूक पर जवाबदेही तय करे प्रशासन
वोकेशनल स्कूल में कक्षा - 2 के छात्र पर ब्लेड से हमले की घटना पर युवाओं ने शिक्षा विभाग की...
करवाचौथ स्पेशल : मेहंदी के रंगों में रचा करवाचौथ, हथेलियों पर उकेरी प्रेम और परंपरा की तस्वीर
इजरायल में फंसा सत्ता का खेल! नेतन्याहू भी बहुमत से दूर, अब किसके हाथ आएगी बाजी?
मध्य प्रदेश: 200 रूपए के कूपन में 6 साल के बच्चे ने जीती 50 लाख की टोयोटा फॉर्च्यूनर, जानें पूरा मामला
जयपुर एयरपोर्ट : स्पाइसजेट की दुबई फ्लाइट 11 घंटे से ज्यादा लेट, यात्रियों को परेशानी 
अमेरिकी फेडरल रिजर्व के फैसले के बाद संभला रुपया, शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले 11 पैसे मजबूत
12 देशों के 68 पर्यटकों को लेकर जयपुर पहुंची शाही ट्रेन पैलेस ऑन व्हील्स, गांधी नगर रेलवे स्टेशन पर हुआ ट्रेन का आगमन