कई बार ऑफिसर के रोल ऑफर हुए लेकिन सबको नहीं स्वीकारा: काजोल

 सिंघम जैसे किरदार के लिए करना पड़ता है बहुत हार्ड वर्क

कई बार ऑफिसर के रोल ऑफर हुए लेकिन सबको नहीं स्वीकारा: काजोल
काजोल ने अजय से कॉम्पीटिशन वाले सवाल पर मीडिया को बताया।

जयपुर। बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल का कहना है कि यह डिफरेंट कहानी है। हालांकि मुझे भी ऑफिसर का रोल ऑफर हुए थे, लेकिन मैंने सबको नहीं स्वीकारा। क्योंकि बहुत सी चीजें होती है, जिनको देखना पड़ता है। काजोल ने अजय से कॉम्पीटिशन वाले सवाल पर मीडिया को बताया। काजोल शहर के एक होटल में अपनी अपकमिंग फिल्म दो पत्ती के प्रमोशन के सिलसिले में जयपुर आई थी।

इस दौरान उनके साथ फिल्म एक्ट्रेस कृति सेनन और एक्टर शाहीर शेख मौजूद थे। काजोल ने करवा चौथ के सवाल पर कहा कि डीडीएलजे में करवा चौथ बहुत ट्रेंड हुआ था, जो आज भी याद किया जाता है। जब मैं मुंबई से जयपुर के लिए रवाना हो रही थी तो पूजा की थाली तैयार करके आई थी। उन्होंने कहा कि अजय अपनी फिल्मों में व्यस्त रहते हैं और उन्हें एक्शन फिल्में करने में महारथ हासिल हो चुकी है।

फिल्म में पुलिस अधिकारी का किरदार निभाने का मतलब यह नहीं कि मैं सिंघम से कॉम्पीटिशन करने जा रही हूं। काजोल ने सिंघम जैसी मूवी करने पर कहा कि उसमें बहुत हार्ड वर्क होता है। बहुत सारा एक्शन करना पड़ता है। इस पर क्वेश्चन मार्क है। देखते हैं क्या होता है। उन्होंने घर में सिंघम होने की बात को नकार दिया। इस दौरान तीनों सेलेब्रिटीज राजमंदिर सिनेमा में फैंस से रूबरू हुए।

फिल्म सिटी प्रोजेक्ट का आइडिया अच्छा
काजोल ने फिल्म इंडस्ट्री जयपुर में बनने पर विचार रखे। फिल्म सिटी प्रोजेक्ट को लेकर काजोल ने कहा कि सरकार का यह आइडिया अच्छा है। इस दिशा में काम पहले ही हो जाना चाहिए था। राजस्थान में खूबसूरत लोकेशंस हैं, जहां पर मुझे भी बहुत सारी फिल्मों में शूट करने का मौका मिल चुका है। 

Read More मंजू शर्मा ने संभाली ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा की कमान, भजनलाल शर्मा और अश्विनी वैष्णव समेत नेता होंगे शामिल

काजोल मैम से बहुत कुछ सीखा
फिल्म की बतौर प्रोड्यूसर कृति सेनन ने कहा कि फिल्म पूरी ईमानदारी से बनाई गई है। सभी कलाकारों ने दिल से काम किया है। काजोल मैम से बहुत कुछ सीखने को मिला है। इससे पहले 2015 में आई फिल्म दिलवाले में भी मैम के साथ काम किया था। शाहिर शेख ने भी अपना 100 प्रतिशत देने की सफल कोशिश की है। शेख ने कहा कि दोनों बड़े कलाकारों के साथ काम करने में बहुत मजा आया। शूटिंग के दौरान दोनों से बहुत कुछ सीखने को मिला। ये मेरे लिए बहुत अच्छा एक्सपीरियंस रहा।

Read More रैखिक अवसंरचना परियोजनाओं की बाधाएं दूर करने के लिए बनेगा साझा ट्रैकर, मुख्य सचिव ने समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया जोर

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे, उत्तर पश्चिम रेलवे ने सालभर चले समारोह का किया समापन वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे, उत्तर पश्चिम रेलवे ने सालभर चले समारोह का किया समापन
राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में उत्तर पश्चिम रेलवे की ओर से आयोजित सालभर...
भारत-अमेरिका की तीनों सेनाओं का शक्ति प्रदर्शन, छह दिन चला टाइगर ट्रायम्फ-2026 अभ्यास
धनतेरस पर परंपरा और कारोबार का संगम, लक्ष्मी पूजन के साथ होगी बही खातों की पूजा
योजनाओं का लाभ वोटर आईडी से जोड़ना लोकतंत्र और गरीबों के अधिकारों पर हमला: राहुल गांधी
धनतेरस पर गणेश जी के दरबार में उमड़ा नए वाहनों का रेला, जयपुर में 10 हजार गाड़ियों की डिलीवरी का अनुमान
NPS में बड़ा बदलाव: अब एक मंच पर दिखेंगी सभी पेंशन योजनाएं, निवेशकों को मिलेगा तुलना का मौका
धनतेरस पर बाजारों में खरीदारी की रौनक, चांदी के गिफ्ट कॉइन एन्वलप बने आकर्षण