कालीचरण सराफ बोले...कांग्रेस ने एक बड़ा काम किया, जयपुर में 2 निगम बना दिए, परिणाम जगह-जगह लगे हैं कचरे के ढेर 

जयपुर को सिग्नल फ्री बनाने की योजना बनी, लेकिन क्या हुआ, हो गया क्या सिग्नल फ्री ?

कालीचरण सराफ बोले...कांग्रेस ने एक बड़ा काम किया, जयपुर में 2 निगम बना दिए, परिणाम जगह-जगह लगे हैं कचरे के ढेर 

कांग्रेस सरकार ने एक बड़ा काम किया, जयपुर के दो टुकड़े कर दिए, दो नगर निगम बना दी, जोधपुर, कोटा के दो दो टुकड़े कर दिए।

जयपुर। नगरीय विकास विभाग की डिमांड पर बहस के दौरान भाजपा विधायक कालीचरण सराफ ने कहा कि कांग्रेस सरकार में अशोक गहलोत जोधपुर के सीएम और शांति धारीवाल कोटा के मंत्री थे, वहीं विकास कार्य करने में व्यस्त थे, इसके अलावा किसी शहर से इन्हें लेना-देना नहीं था। जयपुर को सिग्नल फ्री बनाने की योजना बनी, लेकिन क्या हुआ, हो गया क्या सिग्नल फ्री। अब भाजपा की भजनलाल सरकार ने हर शहर की सुध ली है। कांग्रेस सरकार ने एक बड़ा काम किया , जयपुर के दो टुकड़े कर दिए, दो नगर निगम बना दी, जोधपुर, कोटा के दो दो टुकड़े कर दिए।

इसका परिणाम यह हुआ,  जगह-जगह कचरा के ढेर लग गए। कर्मचारियों की संख्या पर्याप्त नही थी। पांच साल जयपुर के परकोटे का सत्यानाश कर दिया, यूनेस्को की टीम आज आए तो अवार्ड वापस छीन जाए। जयपुर में सीवरेज की स्थिति खराब है, सीवरेज का पानी जगह जगह बह रहा है। धारीवाल ने कहा कि पांच साल में सबसे ज्यादा पैसा खर्च हुआ है, इस पर सराफ ने कहा कि मालवीय नगर वीआईपी इलाका है, वहां तो करना पड़ेगा। मंत्री से सवाल करते हुए कालीचरण ने कहा कि अपने गोल्फ क्लब को लेकर सदन में तीन घोषणा की थी, लेकिन क्या हुआ, कही हमारी बात तो नही पिट गई, धारीवाल ने उसी दौरान कहा था कि कुछ नही होगा, इस पर मंत्री ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट से जैसे निर्णय आएगा उसके बाद आगे काम होगा।

कालीचरण ने लालकोठी की 13 कॉलोनी के नियमन का मामला उठाते हुए कहा कि इन कॉलोनी को लेकर बार-बार में सदन से मांग करता हूं, लेकिन इन लोगों को राहत कब मिलेगी। जयपुर में 19 कॉम्पलेक्स को न्यायालय ने सील करने के नोटिस दे दिए, उनसे कई व्यापारी प्रभावित है, जबकि जयपुर में 200 से ज्यादा कॉम्पलेक्स बने हुए हैं, सरकार इसमें बीच का रास्ता निकाले और उन व्यापारियों को रात प्रदान करें। जयपुर में 45000 से ज्यादा ई रिक्शा चल रहे हैं लेकिन यह रिक्शा चलाने वाला जयपुर का कोई आदमी नहीं है। बांग्लादेशी जैसे लोग हैं, इससे यातायात की समस्या ज्यादा पनप रही है। इनकी पुलिस वेरिफिकेशन करवाए। मेट्रो को चौमू और शिवदासपुरा तक लेकर जाए। सेटेलाइट टाउन को विकसित करें। जयपुर में कुत्तों और बंदरों के आतंक है। इसके लिए न्यायालय में रिट लगाए।

 

Read More पीसीसी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं ने मनाई होली : कार्यकर्ताओं और नेताओं ने रंग खेलकर भाईचारे और एकता का दिया संदेश, बड़े नेताओं ने अपने आवास पर लगाए रंग

Post Comment

Comment List

Latest News

गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी  गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी 
प्रदेश कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ ने गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी और किल्लत के विरोध में झलाना प्याऊ के...
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का दावा: ईंधन की कोई कमी नहीं, पश्चिम एशिया संकट पर सरकार की पैनी नजर; एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में वृद्धि और आपूर्ति में कमी की आशंकाओं को किया खारिज
दुबई हवाई अड्डे के पास गिरे दो ड्रोन; एक भारतीय सहित चार लोग घायल, विमान परिचालन सामान्य
धूमधाम से मनाया नंदोत्सव; भक्तों ने लूटी उछाल, धर्म की स्थापना के लिए जन्म लेते हैं भगवान: स्वामी दयानंद सरस्वती
राजस्व लक्ष्य में पिछड़ते आरटीओ, नॉन-ओटीटी वसूली में 73 प्रतिशत पर अटका परिवहन विभाग
पूर्व केंद्रीय मंत्री कावुरी सांभाशिवा राव का 82 वर्ष की आयु में निधन, मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने जताया शोक
मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने दिलाई तरनजीत सिंह संधू को दिल्ली के 23वें उपराज्यपाल के रूप में शपथ, कई अहम पदों पर दें चुके हैं अपनी सेवाएं