कार्तिक स्नान व्रतियों का गोविंद देव मंदिर में होगा सम्मान, निशुल्क पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ अर्पित कर सकेंगे आहुतियां

व्रतियों के सुखी और समुन्नत जीवन के लिए विशेष आहुतियां प्रदान की जाएगी

कार्तिक स्नान व्रतियों का गोविंद देव मंदिर में होगा सम्मान, निशुल्क पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ अर्पित कर सकेंगे आहुतियां

कार्तिक माह में स्नान व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं का रविवार, 9 नवंबर को गोविंद देव जी मंदिर में अभिनंदन किया जाएगा। महंत अंजन कुमार गोस्वामी के सानिध्य में कार्तिक स्नान पूर्णाहुति महोत्सव और पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन होगा। व्रतियों को चित्र, प्रसाद और दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया जाएगा। यज्ञ सुबह 9 से 11 बजे तक निशुल्क होगा।

जयपुर। पर्व पुंज कार्तिक माह के दौरान तारों की छांव में स्नान का व्रत रखने वालों श्रद्धालुओं का रविवार, नौ नवंबर को गोविंद देवजी मंदिर में अभिनंदन किया जाएगा। श्री मन्माध्व गौड़ेश्वराचार्य महंत अंजन कुमार गोस्वामी के सानिध्य में कार्तिक स्नान पूर्णाहुति महोत्सव एवं पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ में सुबह नौ बजे इन व्रतियों का ठाकुरजी का चित्र, प्रसाद और दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया जाएगा। इस अवसर पर शांतिकुंज, हरिद्वार के तत्वावधान में धार्मिक उत्साह एवं आस्था के वातावरण में पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। इस बार  का यज्ञ कार्तिक  स्नान करने वाले श्रद्धालुओं को समर्पित रहेगा। व्रतियों के सुखी और समुन्नत जीवन के लिए विशेष आहुतियां प्रदान की जाएगी।

गोविंद देव जी मंदिर के सेवाधिकारी मानस गोस्वामी ने बताया कि व्रत और उपवास भारतीय धर्म-संस्कृति का हिस्सा है। यह शरीर और मन को भी स्वस्थ रखते हैं। एक माह तक व्रत रखने वाले व्यक्तियों से युवाओं और बच्चों को प्रेरणा मिले इसलिए यह आयोजन रखा गया है।
सुबह नौ से ग्यारह बजे तक होने वाला यज्ञ पूरी तरह निशुल्क है। श्रद्धालुओं को कोई भी सामग्री लाने की आवश्यक्ता नहीं है। सम्मान समारोह और यज्ञ में कोई भी शामिल हो सकता है। इस मौके पर नवम्बर माह में जन्मदिन वाले श्रद्धालुओं का भारतीय संस्कृति के अनुसार जन्मदिन संस्कार सम्पन्न कराया जाएगा।  किया जाएगा।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

कोलकाता में बाबरी मस्जिद विवाद पर भड़के बागेश्वर बाबा, बोलें-''सनातनी चाहिए, तनातनी नहीं'' कोलकाता में बाबरी मस्जिद विवाद पर भड़के बागेश्वर बाबा, बोलें-''सनातनी चाहिए, तनातनी नहीं''
कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में लाखों लोगों ने एक साथ भगवद् गीता का पाठ किया। कार्यक्रम का आयोजन सनातन...
सीएमओ में बैठक : सूचना आयुक्त के रिक्त पदों पर होगी नियुक्ति, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली भी विशेष रूप से मौजूद
अजय माकन ने राज्यसभा में उठाया अरावली पहाड़ियों की नयी परिभाषा का मुद्दा, वापस लेने का किया आग्रह
राहुल गांधी मानहानि केस में मंगलवार को होगी एमपी-एमएलए कोर्ट में सुनवाई, जानें पूरा मामला
बूढ़ादीत के लाखसनीजा गांव का मामला: देर रात घर में घुसकर 70 वर्षीय वृद्धा की हत्या, बहू भी गंभीर घायल
सुनील शर्मा राज्य सूचना आयुक्त नियुक्त, राज्यपाल ने जारी किए आदेश
9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को पिलाई जाएगी विटामिन A की खुराक, निमोनिया के घातक प्रभाव में कमी