केनस्टार ने लॉन्च किया बीएलडीसी मैक्स : कूलिंग में क्रांति लाने वाला नया समाधान, राजकुमार राव और पत्रलेखा ने शुरू किया स्मार्ट समर के लिए अनूठा कैंपेन

50 से अधिक नए कूलिंग मॉडल्स के साथ बाजार में उतरा केनस्टार

केनस्टार ने लॉन्च किया बीएलडीसी मैक्स : कूलिंग में क्रांति लाने वाला नया समाधान, राजकुमार राव और पत्रलेखा ने शुरू किया स्मार्ट समर के लिए अनूठा कैंपेन

भारत के अग्रणी एयर कूलर ब्रांड केनस्टार ने अपने अत्याधुनिक कूलिंग समाधान बीएलडीसी मैक्स को लॉन्च किया है

जयपुर। भारत के अग्रणी एयर कूलर ब्रांड केनस्टार ने अपने अत्याधुनिक कूलिंग समाधान बीएलडीसी मैक्स को लॉन्च किया है। ब्रशलेस डायरेक्ट करंट (BLDC) तकनीक से युक्त यह कूलर बिजली की 60% तक बचत करता है और लंबे समय तक भरोसेमंद प्रदर्शन सुनिश्चित करता है। इसकी नॉयस-फ्री परफॉर्मेंस इसे घर और ऑफिस दोनों के लिए उपयुक्त बनाती है।

राजकुमार राव और पत्रलेखा के साथ नया कैंपेन
केनस्टार इस लॉन्च के साथ एक आकर्षक कैंपेन भी शुरू हुआ, जिसमें ब्रांड एंबेसडर राजकुमार राव और पत्रलेखा के साथ एक एनिमे-प्रेरित कैरेक्टर टेकी बॉय भी शामिल है। यह किरदार भविष्य की सोच, दक्षता और पर्यावरण-संवेदनशीलता का प्रतीक है, जो इस आधुनिक कूलिंग टेक्नोलॉजी को ग्राहकों के लिए और अधिक प्रासंगिक बनाता है।

लंबी वारंटी, बेहतर परफॉर्मेंस
बीएलडीसी मैक्स में 5 साल की मोटर वारंटी और 3 साल की पंप वारंटी दी जा रही है, जो इसकी टिकाऊ गुणवत्ता और ब्रांड की ग्राहकों के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह नमी नियंत्रण में भी बेहद असरदार है, जिससे हर मौसम में एकसमान आराम मिलता है।

केनस्टार के नेतृत्व का विजन
केनस्टार के सीईओ सुनील जैन ने दैनिक नवज्योति को विशेष बातचीत में बताया कि आज के उपभोक्ता फंक्शनलिटी के साथ-साथ डिजाइन और टेक्नोलॉजी को भी महत्व देते हैं। बीएलडीसी मैक्स हमारी उसी सोच को दर्शाता है – उच्च गुणवत्ता, आकर्षक डिज़ाइन और टिकाऊ प्रदर्शन।”

Read More डीएनटी पहचान प्रमाण पत्र सहायता शिविरों की तिथि 15 फरवरी तक बढ़ी, 10,764 आवेदन प्राप्त हुए, 5000 से ज्यादा प्रमाण पत्र जारी, 1300 से ज्यादा आवेदन लौटाए गए

“टेकी बॉय के जरिए हम ग्राहकों को यह बताने में सक्षम होंगे कि कैसे हमारी इनोवेटिव टेक्नोलॉजी न केवल ठंडक देती है, बल्कि बिजली की भी बचत करती है। यह कैंपेन केनस्टार की आधुनिक सोच और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी को दर्शाता है।”

Read More भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने केंद्रीय बजट को विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने वाला विजन पत्र बताया, पायलट पर किया पलटवार

50 से अधिक SKUs और नई AC रेंज भी लॉन्च
केनस्टार ने इस समर सीज़न में 50 से अधिक SKUs के साथ टॉल बॉय, टॉलडे, आर्क 3डी जैसे कूलर लॉन्च किए हैं। इनकी रेंज में महा डेजर्ट, डेजर्ट, पर्सनल, टॉवर और विंडो कूलर शामिल हैं। इसके अलावा, कंपनी ने अपने नए एयर कंडीशनर मॉडल्स के साथ भी बाज़ार में मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई है।

Read More अवैध गैस रिफिलिंग कारोबार का भंडाफोड़, 222 सिलेंडर किए जब्त

ब्रांड पोर्टफोलियो
केनस्टार का पोर्टफोलियो अब रेफ्रिजरेटर, वॉशिंग मशीन, वॉटर हीटर, रूम हीटर और लाइफस्टाइल अप्लायंसेज तक विस्तृत हो चुका है।

ब्रांड के बारे में
केनस्टार भारत का अग्रणी होम अप्लायंसेज ब्रांड है, जो नवीनतम तकनीक और उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों के माध्यम से आधुनिक जीवनशैली को अधिक आरामदायक बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Post Comment

Comment List

Latest News

लगातार तीसरे दिन हरें निशान में बंद हुए शेयर बाजार: सेंसेक्स 200 अंक से अधिक बढ़त के साथ बंद, इन शेयरों में दिखी तेजी लगातार तीसरे दिन हरें निशान में बंद हुए शेयर बाजार: सेंसेक्स 200 अंक से अधिक बढ़त के साथ बंद, इन शेयरों में दिखी तेजी
घरेलू शेयर बाजारों में लगातार तीसरे दिन तेजी रही। सेंसेक्स 208 अंक चढ़ा, निफ्टी भी मजबूत बंद हुआ। ऑटो, धातु...
निजीकरण के विरोध में लामबंद हुए जलदायकर्मी, विभाग के मुख्य अभियंता को दिया ज्ञापन
निर्माण कार्य बिलों की जांच में मनमाने आक्षेप पर रोक : कोषाधिकारियों को निर्देश, चेकलिस्ट के अनुसार ही करें परीक्षण
बाराबंकी में भड़के सीएम योगी, बोलें-कयामत तक नहीं बनेगी बाबरी मस्जिद, हम जो कहते हैं वो करके दिखाते हैं...
आखिर क्यों जेफरी एपस्टीन की सहयोगी मैक्सवेल ने संसद की समिति के सवालों का जवाब देने से किया इनकार? जानें पूरा मामला
अशोकनगर में लापता हुए दो जापानी पहुंचे जापान, रेस्टोरेंट के बाहर से अचानक हुए गायब
पूजा के घी के नाम पर मिलावट का खेल बेनकाब : 3127 किलो घी जैसी खुशबू वाला वनस्पति जब्त, फैक्ट्री पर बड़ी कार्रवाई