एक व्यापारी का अपहरण : वसूली 1.80 लाख रुपए की फिरौती, चलती कार से पटककर बदमाश फरार

युवती ने टेलीग्राम से संपर्क कर नजदीकियां बढ़ाई थीं

एक व्यापारी का अपहरण : वसूली 1.80 लाख रुपए की फिरौती, चलती कार से पटककर बदमाश फरार

बदमाशों ने उसे बंधक बनाकर मारपीट कर उसके खाते से 1.80 लाख रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर करवा लिए। 

जयपुर। मुहाना थाना इलाके में बदमाश एक व्यापारी का अपहरण कर ले गए और उसे बंधक बनाकर मारपीट कर अपहर्ताओं ने ऑनलाइन 1.80 लाख रुपए की फिरौती वसूल ली। पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया तो उसे चलती कार से पटककर फरार हो गए। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है। पुलिस ने बताया कि विश्वकर्मा निवासी 45 वर्षीय ट्रांसपोर्ट व्यवसायी ने रिपोर्ट दी कि कुछ दिन पहले एक युवती ने टेलीग्राम से संपर्क कर नजदीकियां बढ़ाई थीं। बाद में युवती उसपर मिलने का दबाव बनाने लगी। वह पहुंचा तो कार सवार तीन-चार बदमाश उसे कार में डाल कर ले गए। बदमाशों ने उसे बंधक बनाकर मारपीट कर उसके खाते से 1.80 लाख रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर करवा लिए। 

9 घंटे तक करते रहे प्रताड़ित
जानकारी के अनुसार अपहर्ता उसे करीब नौ घण्टे तक कार में इधर-उधर घुमाकर मारपीट करते फिरौती का दबाव बनाते रहे। उसने ऑनलाइन रकम ट्रांसफर की, तो पुलिस के डर से उसे शनिवार सुबह 3.30 बजे वाटिका के पास चलती कार से फेंक कर  फरार हो गए।

Post Comment

Comment List

Latest News

ट्रंप का मैक्रों को झटका:  जी7 की आपातकालीन बैठक बुलाने की अपील को किया खारिज ट्रंप का मैक्रों को झटका: जी7 की आपातकालीन बैठक बुलाने की अपील को किया खारिज
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के आपातकालीन G7 बैठक के सुझाव को खारिज कर दिया...
MSME सेक्टर को बड़ी सौगात: केंद्र सरकार ने की भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक को 5,000 करोड़ रुपये की इक्विटी सहायता देने की घोषणा
गणतंत्र दिवस को लेकर जयपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षा सख्त, जांच में लग रहा ज्यादा समय
पीएम-कुसुम योजना में श्रेष्ठ उपलब्धि के लिए राजस्थान डिस्कॉम्स को गोल्ड अवॉर्ड, मनोहर लाल ने ऑल इण्डिया डिस्कॉम्स एसोसिएशन के वार्षिक सम्मान समारोह में किया सम्मानित
मणिपुर में सुरक्षा बलों की संयुक्त कार्रवाई, कई उग्रवादी गिरफ्तार
दोहरीकरण कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित, फुलेरा-रेवाडी रेलसेवा और रेवाडी-फुलेरा रेलसेवा 29 जनवरी को रहेगी रद्द 
मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को लेकर भाजपा का डीएमके पर तंज, कहा-हिंदू विरोधी मानसिकता हुई उजागर