घरेलू रंजिश में लेबर इंस्पेक्टर की हत्या : RAC जवान ने मारी गोली कर दी आत्मसमर्पण

12वीं बटालियन में तैनात जवान अजय कुमार पर लगा है

घरेलू रंजिश में लेबर इंस्पेक्टर की हत्या : RAC जवान ने मारी गोली कर दी आत्मसमर्पण
इसी रंजिश के चलते अजय कुमार ने शंकर लाल पर फायरिंग कर दी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

जयपुर। जयपुर से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, बगरू थाना क्षेत्र के वाटिका इंफोटेक सिटी में लेबर इंस्पेक्टर शंकर लाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हत्या का आरोप राजस्थान आर्म्ड कॉन्स्टेबुलरी (RAC) की 12वीं बटालियन में तैनात जवान अजय कुमार पर लगा है, जो शंकर लाल का रिश्तेदार भी बताया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, शंकर लाल की चचेरी बहन की सगाई कुछ समय पहले अजय कुमार से हुई थी, लेकिन यह सगाई जल्द ही टूट गई। अजय को शक था कि सगाई टूटने के पीछे शंकर लाल का हाथ है।

इसी रंजिश के चलते अजय कुमार ने शंकर लाल पर फायरिंग कर दी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी अजय कुमार ने फुलेरा थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे पारिवारिक विवाद की बात सामने आ रही है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और मामले की गहन जांच की जा रही है।पुलिस की ओर से कहा गया है कि मामले में और भी पहलुओं की जांच की जा रही है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

इसरो के निजीकरण को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, जयराम रमेश बोले- छह दशकों में बनी संस्था को कमजोर करने की कोशिश इसरो के निजीकरण को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, जयराम रमेश बोले- छह दशकों में बनी संस्था को कमजोर करने की कोशिश
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने इसरो (ISRO) की भविष्य की भूमिका को लेकर केंद्र सरकार पर अंतरिक्ष क्षेत्र के आक्रामक...
नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के लिए रिटर्निंग अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित, निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण मतदान पर जोर
ईरान पर अमेरिका का बड़ा आर्थिक वार: ट्रंप प्रशासन आज लगाएगानए प्रतिबंध; तेल, बैंकिंग और शिपिंग कंपनियां निशाने पर
अयोध्या में मछली भोज पर राजनीति गरमाई! योगी के आरोप पर अजय राय का पलटवार, कहा- आरोप साबित हुआ तो दे देंगे इस्तीफा
परिवहन विभाग के सभी उड़नदस्ता वाहनों की लाइव होगी लोकेशन, लापरवाही पर निरीक्षक और डीटीओ होंगे जिम्मेदार
कैग की रिपोर्ट में खुलासा: पेट्रोल-डीजल से रोजाना 60-70 करोड़ का राजस्व, सड़क उपकर के उपयोग पर सवाल
मेडिकल डिवाइस कंपनियों को बड़ी राहत: सरकार ने नियमों में बदलाव का प्रस्ताव रखा, अनुपालन लागत और मंजूरी समय होगा कम