जयपुर के होटल में घुसा तेंदुआ, जान बचाने के लिए भागे लोग
वन विभाग ने ट्रेंकुलाइज कर रेस्क्यू किया
होटल स्टाफ़ से मिली जानकारी के अनुसार सुबह क़रीब 9 बजकर 50 मिनट पर लेपर्ड होटल स्टाफ के कमरे में घुसा था। उस कमरे में रहने वाला कर्मचारी अपने बेटे को स्कूल छोड़ने गया था।
जयपुर। कानोता कैसल होटल में लेपर्ड घुसने से हड़कंप मच गया। जानकारी मिलते ही होटल में मौजूद लोग जान बचाने के लिए बाहर भाग गए।होटल स्टाफ़ से मिली जानकारी के अनुसार सुबह क़रीब 9 बजकर 50 मिनट पर लेपर्ड होटल स्टाफ के कमरे में घुसा था। उस कमरे में रहने वाला कर्मचारी अपने बेटे को स्कूल छोड़ने गया था जिसके चलते किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई। वहीं होटल में मौजूद कर्मचारियों ने लेपर्ड को देखते ही सूझबूझ से काम लिया और कमरे को बंद कर दिया। इसके बाद वन विभाग को मामले की सूचना दी गई। विभाग की टीम ने मौक़े पर पहुँचकर करीब 11 बजकर 40 मिनट पर लेपर्ड को ट्रेंकुलाइज करके रेस्क्यू किया। तेंदुए को नाहरगढ़ रेस्क्यू सेंटर में भेजा गया है।

Comment List