जयपुर में कुष्ठ रोग स्क्रीनिंग अभियान : चिकित्सा संस्थानों में जांच, परामर्श और उपचार के साथ जागरूकता गतिविधियां आयोजित

कुष्ठ रोग कोई छुआछूत का या आनुवंशिक रोग नहीं

जयपुर में कुष्ठ रोग स्क्रीनिंग अभियान : चिकित्सा संस्थानों में जांच, परामर्श और उपचार के साथ जागरूकता गतिविधियां आयोजित
महात्मा गांधी जयंती पर जिले में कुष्ठ रोग स्क्रीनिंग और जागरूकता अभियान। चिकित्सा संस्थानों में लोगों की जांच कर परामर्श और उपचार दिया। राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के तहत शुरू अभियान का उद्देश्य प्रारंभिक पहचान, समय पर इलाज और सामाजिक भेदभाव खत्म करना है।

जयपुर। महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर जिले में कुष्ठ रोग स्क्रीनिंग व जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गई। इस मौके पर चिकित्सा संस्थानों में आमजन की कुष्ठ रोग की स्क्रीनिंग का उन्हें परामर्श व उपचार दिया गया। सीएमएचओ जयपुर द्वितीय डॉ. मनीष मित्तल ने बताया कि महात्मा गांधी जयंती पर जिले में कुष्ठ रोग स्क्रीनिंग व जागरूकता गतिविधियों के अंतर्गत चिकित्सा संस्थानों में आमजन की कुष्ठ रोग की स्क्रीनिंग की गई।

राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम (NLEP) के संयुक्त तत्वावधान में देश भर में विशेष कुष्ठ जागरूकता एवं उन्मूलन अभियान का शुभारंभ किया गया है। बापू के जयंती समारोह को समर्पित यह पहल कुष्ठ रोग के विरुद्ध जन-जागरूकता फैलाने, प्रारंभिक पहचान को बढ़ावा देने और समाज में इस रोग से जुड़े सामाजिक भेदभाव (Stigma) को समाप्त करने के उद्देश्य से आयोजित की गई है। डिप्टी सीएमएचओ (हैल्थ) डॉ. सुरेन्द्र गोयल ने बताया कि कुष्ठ रोग कोई छुआछूत का या आनुवंशिक रोग नहीं है। इसकी जांच एवं ईलाज सभी सरकारी अस्पतालों एवं स्वास्थ्य केन्द्रों पर मुफ्त में उपलब्ध है। कुष्ठ रोग की शुरूआत में पहचान एवं जांच करवाते हुए पूर्ण इलाज लिया जाए तो कुष्ठ रोग पूरी तरह से ठीक हो जाता है एवं शारीरिक विकलांगता से बचा जा सकता है।

Post Comment

Comment List

Latest News

करवाचौथ शो ‘चांद का दीदार, प्यार का इजहार’ का फर्स्ट लुक जारी, फैशन शो भी रहेगा प्रमुख आकर्षण करवाचौथ शो ‘चांद का दीदार, प्यार का इजहार’ का फर्स्ट लुक जारी, फैशन शो भी रहेगा प्रमुख आकर्षण
करवाचौथ पर आयोजित होने वाले विशेष कार्यक्रम ‘चांद का दीदार, प्यार का इजहार’ का फर्स्ट लुक जारी। कार्यक्रम 29 अक्टूबर...
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की नहीं मिली अनुमति : यूथ कांग्रेस ने किया दिल्ली हाईकोर्ट का रुख, चिब ने दिल्ली पुलिस के आदेश को दी चुनौती
राजस्थान में 14 IPS के तबादले, जयपुर पुलिस मुख्यालय में भी बदलाव
एशियाई खेलों में भारत को स्वर्ण पदक मिलने पर राज्यपाल ने दी बधाई, कहा- देश को अपने खिलाड़ियों पर गर्व
जयपुर में बटर का 'क्राइसिस': अमूल की सप्लाई ठप, होटलों-रेस्टोरेंट में मची त्राहि-त्राहि; सरस बना सहारा
Weather Update : राजस्थान से मानसून की विदाई, 3 दिन देरी से लौटा दक्षिण-पश्चिमी मानसून
जयपुर में कुष्ठ रोग स्क्रीनिंग अभियान : चिकित्सा संस्थानों में जांच, परामर्श और उपचार के साथ जागरूकता गतिविधियां आयोजित