लोकसभा प्रत्याशी चयनः प्रदेश कोर ग्रुप की आज दिल्ली में फिर बैठक, शाह, नड्डा, संतोष भी रहेंगे

29 को पहली सीईसी में 10-12 नामों पर लग सकती है मुहर

भाजपा केन्द्रीय नेतृत्व की ओर से प्रदेश में सभी सीटों पर संभावित उम्मीदवारों का पैनल भी तैयार किया जा रहा है। सर्वे के आधार पर तैयार इस पैनल की प्रत्याशी चयन में अहम भूमिका होगी।

जयपुर। राजस्थान में लोकसभा चुनावों के प्रत्याशी तय करने के लिए मंगलवार की रात सीएम के अस्थाई आवास ओटीएस में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, पूर्व सीएम वसुन्धरा राजे, दोनों डिप्टी सीएम दिया कुमारी, प्रेमचंद बैरवा, पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां, प्रदेश सहप्रभारी विजया राहटकर सहित अन्य नेताओं की बैठक हुई थी। बैठक में प्रदेश की सभी लोकसभा सीटों पर तीन-तीन दावेदारों का पैनल तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार बैठक में प्रत्येक सीट पर प्रारम्भिक तीन-तीन संभावित नामों का पैनल तैयार कर लिया गया। नामों पर मंथन के बाद आज कोर ग्रुप के नेता दिल्ली जाएंगे। दिल्ली में फिर से कोर ग्रुप के नेताओं की बैठक होगी। दिल्ली बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष और केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहेंगे। ऐसे में माना जा रहा है कि दिल्ली में आज बैठक में सभी 25 की 25 लोकसभा सीटों पर संभावित उम्मीदवारों का पैनल तैयार कर केन्द्रीय नेतृत्व को सौंपा जाएगा। जानकारी के अनुसार इसके बाद 29 फरवरी को पीएम नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी में नामों पर चर्चा होगी। जानकारी के अनुसार इस अहम बैठक में प्रदेश में पहले फेज में 10- 12 सीटों पर प्रत्याशी फाइनल कर इनकी घोषणा इसी दिन या फिर 1 या 2 मार्च को हो सकती है। 

पार्टी का सर्वे होगा अहम
भाजपा केन्द्रीय नेतृत्व की ओर से प्रदेश में सभी सीटों पर संभावित उम्मीदवारों का पैनल भी तैयार किया जा रहा है। सर्वे के आधार पर तैयार इस पैनल की प्रत्याशी चयन में अहम भूमिका होगी। पार्टी प्रदेश नेतृत्व के दावेदारों के पैनल को सर्वे के पैनल से मिलान के बाद हर सीट के उम्मीदवार तय होंगे।

Post Comment

Comment List

Latest News

होली पर राष्ट्र रंग में रंग जाएं हम सब लोग, विविधताओं में भरे देश को एकता के सूत्र में बांधने का काम करते हैं पर्व : शेखावत  होली पर राष्ट्र रंग में रंग जाएं हम सब लोग, विविधताओं में भरे देश को एकता के सूत्र में बांधने का काम करते हैं पर्व : शेखावत 
केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने देशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि रंगों...
राहुल गांधी का भाजपा पर हमला : पूरे देश में हो रहे है पेपर लीक, छात्रों के भविष्य के लिए बनाया पद्मव्यूह संकट, राहुल गांधी ने कहा- यह गंभीर समस्या एक सिस्टेमेटिक फेलियर 
ट्रक से 2 लाख रूपए की अवैध शराब बरामद : 105 कार्टून बीयर बरामद, एक व्यक्ति गिरफ्तार
मुख्यमंत्री की घोषणा से अवधिपार ऋणियों को मुख्यधारा में लाया जा सकेगा, 36 हजार से अधिक ऋणी सदस्यों को मिलेगी राहत : गौतम दक
एयरटेल-जिओ के साथ स्टारलिंक की साझेदारी से जुड़ा है राष्ट्रीय सुरक्षा का सवाल : इससे जुड़ी चिंता का समाधान आवश्यक, जयराम रमेश ने कहा- किसके पास होगा कनेक्टिविटी को चालू या बंद करने का अधिकार
पेयजल-सिंचाई के लिए जल उपलब्ध कराना हमारा संकल्प, प्रदेश में जल उपलब्धता बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय ले रही है सरकार : रावत
संस्कृत को बढ़ावा के लिए वेद विद्यालय तथा वैदिक पर्यटन केंद्र खोल रही सरकार, शिक्षण प्रशिक्षण के लिए हम निरंतर कर रहे है प्रयास : दिलावर