शिक्षा में मानवीय मूल्यों के समावेशन पर यूईएम में कार्यशाला, मदन दिलावर ने शिक्षा अधिकारियों को किया संबोधित 

शिक्षा को सुदृढ़ करने की दिशा में राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है

शिक्षा में मानवीय मूल्यों के समावेशन पर यूईएम में कार्यशाला, मदन दिलावर ने शिक्षा अधिकारियों को किया संबोधित 

मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों को संबोधित करते कहा कि  शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक उपलब्धि नहीं बल्कि सामाजिक रूप से जिम्मेदार और संवेदनशील नागरिकों का निर्माण होना चाहिए। 

जयपुर। यूनिवर्सिटी ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट यूईएम जयपुर में शिक्षा में मानवीय मूल्यों का समावेशन विषय पर आयोजित तीन दिवसीय आवासीय कार्यशाला में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने प्रदेश भर से आए मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों को संबोधित करते कहा कि  शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक उपलब्धि नहीं बल्कि सामाजिक रूप से जिम्मेदार और संवेदनशील नागरिकों का निर्माण होना चाहिए। 

कार्यशाला में एनईपी-2020 के अनुरूप मानवीय मूल्यों के समन्वय, विद्यालय संस्कृति में मूल्यों के समावेशन तथा चरित्र निर्माण में शिक्षकों की भूमिका पर चर्चा की गई। यूईएम जयपुर के कुलपति प्रो. बिस्वजॉय चटर्जी सहित अन्य शिक्षाविद एवं अधिकारी उपस्थित रहे। प्रतिभागियों ने आयोजन, आतिथ्य एवं व्यवस्थाओं की सराहना की। समापन अवसर पर कुलसचिव डॉ. प्रदीप कुमार शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। कार्यशाला में 326 सीबीईओ शामिल हुए, जो मूल्य-आधारित एवं समग्र शिक्षा को सुदृढ़ करने की दिशा में राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Tags: dilawar

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला
पुलिस का नशे के खिलाफ एक्शन। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार। मिर्जावाला...
अखिलेश यादव का 2027 का ऐलान : सैफई से शुरू होगा सरकार बनाने का रास्ता, बोले- यहीं से उठेगी बदलाव की लहर
भारत समृद्ध विरासत और विविध अनुभवों का संगम : पर्यटन को आर्थिक प्रगति के साथ सामाजिक समरसता का आधार बनाना लक्ष्य : शेखावत ने कहा- समावेशी पर्यटन ही भविष्य का मार्ग
स्पेन ने दिया ट्रंप की धमकियों का जवाब : हमलों को एक अनुचित और खतरनाक सैन्य हस्तक्षेप करार दिया, सांचेज ने कहा- हम इराक वाली गलती नहीं दोहराना चाहते
पश्चिम एशिया में संकट के बीच घरेलू शेयर बाजार में बड़ी गिरावट : सेंसेक्स 1122 अंक टूटा, निफ्टी में 385 अंकों की गिरावट
ऑनलाइन कंपनियों से धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का खुलासा : 4 आरोपी गिरफ्तार, ऑर्डर रद्द कर ले लेते थे रिफंड और पार्सल
असम विधानसभा चुनाव : भाजपा की सूची में शामिल होंगे साधारण पृष्ठभूमि के उम्मीदवार, सरमा ने कहा- कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची वंशवाद राजनीति का प्रतिबिंब