मदन दिलावर का डोटासरा सहित कांग्रेस नेताओं पर हमला, कहा- कांग्रेस में चरित्रहीन नेताओं की भरमार

इशारों में पार्टी के चरित्र पर सवाल उठाए

मदन दिलावर का डोटासरा सहित कांग्रेस नेताओं पर हमला, कहा- कांग्रेस में चरित्रहीन नेताओं की भरमार

दिलावर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को चरित्रहीन करार देते हुए दावा किया कि राहुल गांधी अपनी यात्राओं के दौरान लड़कियों के कंधों पर हाथ रखकर चलते थे।

जयपुर। पीसीसी चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा के विधानसभा अध्यक्ष को लेकर महिला विधायकों को कैमरे से देखने के आरोपों पर शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने डोटासरा सहित कांग्रेस नेताओं पर हमला बोला है। दिलावर ने रविवार को अपने आवास पर मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस नेताओं पर प्रहार किए। मंत्री दिलावर ने डोटासरा के विधानसभा में लगाए गए कैमरों को लेकर दिए बयान का जवाब दिया। उन्होंने डोटासरा को चरित्रहीन नेताओं का सरदार बताया और कहा कि कांग्रेस में ऐसे नेताओं की भरमार है। 

दिलावर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को चरित्रहीन करार देते हुए दावा किया कि राहुल गांधी अपनी यात्राओं के दौरान लड़कियों के कंधों पर हाथ रखकर चलते थे, जो चरित्रहीनता का प्रतीक है। दिलावर ने अजमेर फाइल्स (एक पुराना विवादास्पद मामला) का उल्लेख करते हुए कांग्रेस नेताओं को जोड़ा, इशारों में पार्टी के चरित्र पर सवाल उठाए। 

Tags: dotasara

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मांड्या में 'विकसित भारत' के लिए नौ संकल्पों का मंत्र दिया। उन्होंने जल संरक्षण, 'एक पेड़...
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड : दसवीं की पहली बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी, पहली बार अप्रैल में हुआ परिणाम जारी
PhysicsWallah को आयकर विवाद में आंशिक राहत, टैक्स डिमांड घटाकर 263.34 करोड़ रुपये से 192.7 करोड़ रुपये हुई
पश्चिम एशिया संकट खत्म करने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ा समर्थन : 18 देशों ने की तत्काल युद्धविराम की अपील, लेबनान को कूटनीतिक वार्ताओं का हिस्सा बनाना अनिवार्य 
सूर्यनगरी में गर्मी के तेवर तेज : एसी-कूलर से बढ़ा लोड, शहर में बिजली की मांग तेजी से बढ़ी
महिला आरक्षण पर केंद्र सरकार की नीयत पर कांग्रेस ने उठाया सवाल : जातिगत जनगणना से बचने का लगाया आरोप, 16 अप्रैल से शुरू होगा संसद का विशेष सत्र
पीएम मोदी ने दी कर्नाटक को बड़ी सौगात : आदिचुनचनगिरि में नए तीर्थस्थल का किया उद्घाटन, दिवंगत संत श्री बालगंगाधरनाथ स्वामीजी को है समर्पित