वन नेशन-वन इलेक्शन शासन की स्थिरता और विकास को जरूरी : मदन राठौड़
आमजन क्यूआर कोड स्कैन करें और समर्थन दें
यह केवल एक राजनीतिक विचार नहीं बल्कि यह भारत की लोकतांत्रिक प्रणाली को सशक्त करने और शासन व्यवस्था को स्थिरता देने की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है।
जयपुर। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा है कि वन नेशन-वन इलेक्शन भारत के शासन की स्थिरता और विकास के लिए अहम है। उन्होंने भाजपा ऑफिस में इसके डिजिटल समर्थन अभियान का लोकार्पण किया। कहा कि एक विशेष क्यूआर कोड जारी किया गया है, जिसे स्कैन करके आम नागरिक अपने समर्थन को डिजिटल रूप से दर्ज करा सकते हैं। कहा कि यह केवल एक राजनीतिक विचार नहीं बल्कि यह भारत की लोकतांत्रिक प्रणाली को सशक्त करने और शासन व्यवस्था को स्थिरता देने की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है।
बार-बार होने वाले चुनावों से न केवल आर्थिक संसाधनों की भारी बर्बादी होती है बल्कि बार बार लागू होने वाली आचार संहिता के कारण जनकल्याणकारी योजनाएं ठप हो जाती हैं। प्रशासनिक तंत्र चुनावों में व्यस्त हो जाता है और विकास कार्य रुक जाते हैं और जनता को इसका सीधा नुकसान उठाना पड़ता है। वर्ष 1971 के बाद जब देश में लोकसभा और विधानसभा चुनाव अलग अलग समय पर होने लगे तब से लोकतांत्रिक प्रक्रिया की निरंतरता बाधित हुई है। यह सुधार केवल सरकार या किसी राजनीतिक दल की जिम्मेदारी नहीं है बल्कि यह पूरे देश का सामूहिक दायित्व है। इस अवसर पर अभियान के प्रदेश संयोजक सुनील भार्गव ने कहा कि क्यूआर कोड स्कैन कर जनता इसे समर्थन दे।
संसाधनों की बचत और नीति निरंतरता के लिए यह अत्यंत आवश्यक है। यह अभियान देश के लोकतंत्र को सशक्त बनाने में मील का पत्थर साबित होगा।

Comment List