कांग्रेस छोड़कर BJP में शामिल हुए महेन्द्रजीत सिंह मालवीय

जोशी सहित कई नेताओं ने कराई ज्वॉइनिंग

कांग्रेस छोड़कर BJP में शामिल हुए महेन्द्रजीत सिंह मालवीय

पिछले दिनों राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बेणेश्वर धाम में दौरे के दौरान भी वे वहीं मौजूद थे तब उनकी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से हुुई मुलाकात के बाद उनका भाजपा में आना लगभग तय हो गया था।

जयपुर। कांग्रेस के उदयपुर संभाग के बड़े आदिवासी चेहरे और वर्तमान में बागीदौरा से विधायक महेंद्र जीत सिंह मालवीय ने बीजेपी का दामन थाम लिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात के बाद वे सोमवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, जॉइनिंग कमेटी के संयोजक अरुण चतुर्वेदी सहित अन्य भाजपा नेताओं की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए।

मालवीय ने हाल ही में विधानसभा सत्र के दौरान भी सीएम भजनलाल शर्मा से दो बार अलग से लंबी मुलाकात की थी। कांग्रेस के पास वर्तमान में उदयपुर संभाग में मालवीय के अलावा अन्य कोई बड़ा आदिवासी नेता नहीं है। पिछले दिनों राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बेणेश्वर धाम में दौरे के दौरान भी वे वहीं मौजूद थे तब उनकी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से हुुई मुलाकात के बाद उनका भाजपा में आना लगभग तय हो गया था। ऐसे में भाजपा उन्हें अपने साथ लाकर आदिवासी क्षेत्र में और मजबूत हो गई है। वहीं उनके कांग्रेस छोड़कर जाने पर यह कांग्रेस के लिए बड़ा झटका है। मालवीय एक बार लोकसभा सांसद और पूर्व गहलोत सरकार में 2008-13 और 2018-2023 के दोनों कार्यकाल में सरकार में केबिनेट मंत्री रहे हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

होली पर राष्ट्र रंग में रंग जाएं हम सब लोग, विविधताओं में भरे देश को एकता के सूत्र में बांधने का काम करते हैं पर्व : शेखावत  होली पर राष्ट्र रंग में रंग जाएं हम सब लोग, विविधताओं में भरे देश को एकता के सूत्र में बांधने का काम करते हैं पर्व : शेखावत 
केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने देशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि रंगों...
राहुल गांधी का भाजपा पर हमला : पूरे देश में हो रहे है पेपर लीक, छात्रों के भविष्य के लिए बनाया पद्मव्यूह संकट, राहुल गांधी ने कहा- यह गंभीर समस्या एक सिस्टेमेटिक फेलियर 
ट्रक से 2 लाख रूपए की अवैध शराब बरामद : 105 कार्टून बीयर बरामद, एक व्यक्ति गिरफ्तार
मुख्यमंत्री की घोषणा से अवधिपार ऋणियों को मुख्यधारा में लाया जा सकेगा, 36 हजार से अधिक ऋणी सदस्यों को मिलेगी राहत : गौतम दक
एयरटेल-जिओ के साथ स्टारलिंक की साझेदारी से जुड़ा है राष्ट्रीय सुरक्षा का सवाल : इससे जुड़ी चिंता का समाधान आवश्यक, जयराम रमेश ने कहा- किसके पास होगा कनेक्टिविटी को चालू या बंद करने का अधिकार
पेयजल-सिंचाई के लिए जल उपलब्ध कराना हमारा संकल्प, प्रदेश में जल उपलब्धता बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय ले रही है सरकार : रावत
संस्कृत को बढ़ावा के लिए वेद विद्यालय तथा वैदिक पर्यटन केंद्र खोल रही सरकार, शिक्षण प्रशिक्षण के लिए हम निरंतर कर रहे है प्रयास : दिलावर