मंजू शर्मा ने संभाली ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा की कमान, भजनलाल शर्मा और अश्विनी वैष्णव समेत नेता होंगे शामिल
एसआईआर को लेकर जनता को जागरूक करेगी भाजपा
जयपुर। देशभर में कांग्रेस के मतदाता सूची में एसआईआर को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी गुरुवार को जयपुर में लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा का आयोजन करने जा रही है। जिसमें मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव प्रदेश, अध्यक्ष मदन राठौड़ सहित भारतीय जनता पार्टी के सभी बड़े नेता और जयपुर के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में आएंगे। कार्यक्रम की संयोजक और जयपुर सांसद मंजू शर्मा ने इसे लेकर बुधवार को रामलीला मैदान में तैयारी का जायजा लिया और मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि मतदाता सूचियां में एसआईआर को लेकर कांग्रेस जनता में भ्रम फैलाने की कोशिश कर रही है और अराजकता का माहौल पैदा करने का प्रयास कर रही है। ऐसे में जनता को एसआईआर के बारे में बताने के लिए भारतीय जनता पार्टी यह पदयात्रा आयोजित कर रही है।
जो की रामलीला मैदान से होकर त्रिपोलिया गेट तक जाएगी। पैदल यात्रा से पहले रामलीला मैदान में जनसभा का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि देश के मतदाताओं को ही देश की सरकार चुनने का अधिकार है। एसआईआर में मतदाता सूची में जो फर्जी या एक व्यक्ति के एक से अधिक जगह पर मतदाता सूची में नाम है, उन्हें ही ठीक किया जा रहा है। साथ ही, देश की सरकार चुनने का अधिकार देश के नागरिकों को है, ऐसे में बाहरी व्यक्तियों के नाम अगर गलती से इस सूची में जुड़ गए हैं तो उन्हें भी हटाने का काम हो रहा है। इसलिए आम जनता को एसआईआर के बारे में बताने के लिए जनसभा और पदयात्रा का आयोजन हो रहा है।

Comment List