एक ही ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय एथलीट बनी मनु भाकर, सीएम भजनलाल ने दी बधाई

एक ही ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय एथलीट बनी मनु भाकर, सीएम भजनलाल ने दी बधाई

मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने पेरिस ओलंपिक में मनु भाकर एवं  सरबजोत सिंह को 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

जयपुर। मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने पेरिस ओलंपिक में मनु भाकर एवं  सरबजोत सिंह को 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। 

 शर्मा ने कहा कि सुश्री भाकर एक ही ओलम्पिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय एथलीट बन गई हैं। उनकी इस उपलब्धि पर पूरा देश गौरवान्वित है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में देश खेल क्षेत्र में प्रगति के पथ पर बढ़ रहा है और नारी शक्ति खेलों में अपना परचम लहरा रही है।

उल्लेखनीय है कि मंगलवार को पेरिस ओलम्पिक में  भाकर ने सरबजोत सिंह के साथ जोड़ी बनाकर 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया है। इससे पहले रविवार को मनु भाकर ने व्यक्तिगत महिला 10 मीटर एयर पिस्टल फाइनल में अपना पहला कांस्य पदक और इस ओलंपिक में भारत का पहला पदक जीता था।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मांड्या में 'विकसित भारत' के लिए नौ संकल्पों का मंत्र दिया। उन्होंने जल संरक्षण, 'एक पेड़...
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड : दसवीं की पहली बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी, पहली बार अप्रैल में हुआ परिणाम जारी
PhysicsWallah को आयकर विवाद में आंशिक राहत, टैक्स डिमांड घटाकर 263.34 करोड़ रुपये से 192.7 करोड़ रुपये हुई
पश्चिम एशिया संकट खत्म करने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ा समर्थन : 18 देशों ने की तत्काल युद्धविराम की अपील, लेबनान को कूटनीतिक वार्ताओं का हिस्सा बनाना अनिवार्य 
सूर्यनगरी में गर्मी के तेवर तेज : एसी-कूलर से बढ़ा लोड, शहर में बिजली की मांग तेजी से बढ़ी
महिला आरक्षण पर केंद्र सरकार की नीयत पर कांग्रेस ने उठाया सवाल : जातिगत जनगणना से बचने का लगाया आरोप, 16 अप्रैल से शुरू होगा संसद का विशेष सत्र
पीएम मोदी ने दी कर्नाटक को बड़ी सौगात : आदिचुनचनगिरि में नए तीर्थस्थल का किया उद्घाटन, दिवंगत संत श्री बालगंगाधरनाथ स्वामीजी को है समर्पित