विवाहिता ने विषाक्त खाकर दे दी जान : चार माह के मासूम को बिलखता छोड़ा, ससुराल वालों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज

आत्महत्या करने की कहकर मानसिक रूप से किया जाता था परेशान

विवाहिता ने विषाक्त खाकर दे दी जान : चार माह के मासूम को बिलखता छोड़ा, ससुराल वालों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज

दहेज नहीं लाई...आत्महत्या कर ले... जैसे तानों से प्रताड़ित विवाहिता ससुराल से पीहर लौटी और जहर खाकर जान दे दी। उसने महज चार माह के बेटे को बिलखता छोड़ गेहूं में रखा कीट नाशक निगल लिया। तबीयत बिगड़ने लगी तो परिजनों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

जयपुर। दहेज नहीं लाई...आत्महत्या कर ले... जैसे तानों से प्रताड़ित विवाहिता ससुराल से पीहर लौटी और जहर खाकर जान दे दी। उसने महज चार माह के बेटे को बिलखता छोड़ गेहूं में रखा कीट नाशक निगल लिया। तबीयत बिगड़ने लगी तो परिजनों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पीहर पक्ष ने ससुराल वालों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया है। महेश नगर पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस के अनुसार आत्महत्या करने वाली श्वेता राव (22) रामनगर विस्तार कटारिया कॉलोनी का विवाह शेखावटी के फतेहपुर निवासी नरेश सिंह से जुलाई-2024 में हुई था। पति मार्केटिंग का काम करता है। वह एक माह पहले ही चार माह के बेटे को लेकर पीहर आई थी। 21 दिसंबर को उसने कीटनाशक निगल लिया। 

बेटा रोया तो पता चला
आरोप है कि पति सहित ससुराल वाले उसे दहेज की खातिर प्रताड़ित करते थे। दहेज नहीं लाने पर उसे आत्महत्या करने की कहकर मानसिक रूप से परेशान किया जाता था। पति नरेश ने 13 नवंबर को मृतका के भाई गजराज को वीडियो कॉल पर धमकियां दी थी। घटना के समय कमरे में श्वेता अकेली थी जिसका बेटा रोया तो परिजन आवाज सुनकर पहुंचे।   

Post Comment

Comment List

Latest News

साबरमती-नई दिल्ली स्वर्ण जयंती राजधानी एक्सप्रेस रेलसेवा में डिब्बें की अस्थाई बढोतरी, कुल 23 होंगे डिब्बे साबरमती-नई दिल्ली स्वर्ण जयंती राजधानी एक्सप्रेस रेलसेवा में डिब्बें की अस्थाई बढोतरी, कुल 23 होंगे डिब्बे
अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए साबरमती-नई दिल्ली स्वर्ण जयंती राजधानी एक्सप्रेस में थर्ड एसी डिब्बे की अस्थायी बढ़ोतरी की...
मनरेगा में पहले काम के बदले बजट और अब बजट के बदले काम : जूली
आंध्र प्रदेश में भीषण हादसा, ओएनजीसी कुएं से भारी गैस रिसाव, पूरे इलाके में मची सनसनी
हनुमानगढ़ जिले में कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए 10 तक अवकाश, आदेश की सख्ती से पालना के दिए निर्देश 
परवन वृहद सिंचाई परियोजना के लिए भूमि अवाप्ति की अधिसूचना जारी, परवन सिंचाई परियोजना को मिली रफ्तार
राजस्थान विश्वविद्यालय में अंबेडकर पीठ समाप्त करने के विरोध में NSUI का उग्र प्रदर्शन, जानें पूरा मामला 
फ्रांस: नए सामाजिक सुरक्षा बजट के विरोध में निजी डॉक्टरों की 10 दिनी हड़ताल शुरू, स्वास्थ्य सेवाएं चरमराईं