11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर एसएमएस स्टेडियम में हुआ सामूहिक योगाभ्यास

राज्यपाल बागडे ने योग कर स्वस्थ जीवन जीने का दिया संदेश

11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर एसएमएस स्टेडियम में हुआ सामूहिक योगाभ्यास

सवाई मानसिंह स्टेडियम में 11 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर "एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग" कार्यक्रम में राज्यपाल बागडे ने आरंभ में आमजन को योग करने की प्रतिज्ञा भी दिलवाई।

जयपुर। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने शनिवार को सवाई मानसिंह स्टेडियम में स्वयं योग क्रियाएं कर समृद्ध एवं स्वस्थ जीवन का संदेश दिया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा, विधि एवं विधिक कार्य मंत्री जोगाराम पटेल, युवा मामले एवं खेल राज्य मंत्री कृष्‍ण कुमार विश्‍नोई, लोकसभा सांसद श्रीमती मंजू शर्मा, राज्यसभा सांसद मदन राठौड़, विधायक गोपाल शर्मा, महापौर जयपुर नगर निगम ग्रेटर सौम्या गुर्जर, मुख्य सचिव  सुधांश पंत सहित अन्य अधिकारी तथा बड़ी संख्या में आमजन ने भी योगाभ्यास किया।

सवाई मानसिंह स्टेडियम में 11 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर "एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग" कार्यक्रम में राज्यपाल बागडे ने आरंभ में आमजन को योग करने की प्रतिज्ञा भी दिलवाई। इससे पहले समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के संबोधन का सीधा प्रसारण हुआ।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष महारावल लक्ष्मण सिंह की जयंती पर राजस्थान विधानसभा में पुष्पांजलि, अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने किया नमन पूर्व विधानसभा अध्यक्ष महारावल लक्ष्मण सिंह की जयंती पर राजस्थान विधानसभा में पुष्पांजलि, अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने किया नमन
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष महारावल लक्ष्मण सिंह की जयंती पर राजस्थान विधानसभा में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। विधानसभा अध्यक्ष...
टी-20 विश्व कप 2026 : भारत-न्यूजीलैंड मैच से पहले होगा समापन समारोह, फाइनल से पहले अहमदाबाद में रिकी मार्टिन बिखेरेंगे जलवा
आम आदमी पर फिर महंगाई की मार : घरेलू एलपीजी सिलेंडर 60 रुपये महांगा, वाणिज्यिक सिलेंडर में 114.50 रुपए की बढ़ोतरी
सऊदी अरब का दावा : तेल क्षेत्र और एयरपोर्ट पर हमले की कोशिश की नाकाम, बैलिस्टिक मिसाइल को मार गिराया
मार्च 2027 तक केंद्रों की संख्या 25,000 करने का लक्ष्य, मुख्यमंत्री ने कहा- जन औषधि केंद्रों से सस्ती दवाइयों का लाभ, मध्यम वर्ग को ₹40 हजार करोड़ से अधिक की बचत
कर्नाटक में 16 साल से छोटे बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर लगेगा बैन : सिद्दारमैया ने बजट में रखा प्रस्ताव, विशेषज्ञों से राय लेगी सरकार
आज का भविष्यफल