17 मई वर्ल्ड हाइपरटेंशन डे आज : जीवन की आपाधापी ने बढ़ाया हाइपरटेंशन, शहरों में 33, गांवों में 25% बीपी के मरीज

हार्ट, ब्रेन और किडनी को गंभीर रूप से प्रभावित करने वाली बीमारी है हाइपरटेंशन

17 मई वर्ल्ड हाइपरटेंशन डे आज : जीवन की आपाधापी ने बढ़ाया हाइपरटेंशन, शहरों में 33, गांवों में 25% बीपी के मरीज

सीनियर फिजिशियन एंड क्रिटिकल केयर एक्सपर्ट डॉ. पंकज आनंद ने बताया कि अगर खानपान और लाइफस्टाइल को बेहतर बना लिया जाए तो हाइपरटेंशन के खतरे को कम किया जा सकता है।

जयपुर। भागदौड़ भरी जिंदगी, पैसा कमाने की होड़, काम का बोझ और ना जाने कितने ही कारण से जिनसे आज हर व्यक्ति तनाव में जी रहा है। यही तनाव हाइपरटेंशन को जन्म देता है। हार्ट, ब्रेन और किडनी को गंभीर रूप से प्रभावित करने वाली बीमारी हाइपरटेंशन यानी हाई ब्लड प्रेशर के बारे में भारतीयों को अन्य देशों की तुलना में जानकारी का अभाव है। 

नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इंफोर्मेशन एनसीबीआई में पब्लिश हुई रिपोर्ट के अनुसार भारत में ग्रामीण क्षेत्रों में 75 प्रतिशत लोग और शहरी क्षेत्रों में 58 प्रतिशत लोगों को मालूम ही नहीं कि उन्हें हाइपरटेंशन जैसी गंभीर बीमारी है। अगर इसे नजरंदाज करते हैं तो मरीज को हार्ट अटैक, हार्ट फेलियर, ब्रेन स्ट्रोक, ब्रेन हेमरेज, एक्यूट किडनी फेलियर जैसे गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।

महिलाओं की अपेक्षा पुरुषों में ज्यादा
सीनियर कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. राम चितलांगिया ने बताया कि हाइपरटेंशन के मामले महिलाओं की अपेक्षा पुरुषों में ज्यादा देखने को मिल रहे हैं। भारत में 27 प्रतिशत पुरुषों और 20 प्रतिशत मामले महिलाओं में हाइपरटेंशन के मामले सामने आ रहे हैं। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की बात की जाए तो भारत के ग्रामीण क्षेत्रों में हाइपरटेंशन के 25 प्रतिशत और शहरी क्षेत्रों में 33 प्रतिशत मरीज हैं। राजस्थान में यह आंकड़ा ग्रामीण में 18.3 प्रतिशत और शहर में 26.1 प्रतिशत है। गांवों में 25 प्रतिशत और शहरों में 38 प्रतिशत मरीज ही इसका इलाज करवा रहे हैं।

बढ़ रहा हाइपरटेंसिव हार्ट डिजीज से मौतों का आंकड़ा
सीनियर कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. सौम्यता शर्मा का कहना है कि लंबे समय तक हाइपरटेंशन होने से हार्ट कमजोर हो जाता है और हार्ट फेलियर होने के वाली मृत्यु दर बढ़ रही है। करीब 62 प्रतिशत हार्ट फेलियर के मामलों के पीछे का कारण हाइपरटेंशन है। किडनी से जुड़ी समस्याएं जैसे नेफ्रोपैथी, रीनल आर्टरी स्टेनोसिस में भी हाइपरटेंशन बड़ा कारण है।

Read More ओवरस्पीड ट्रेलर ने बाइक सवार को रौंदा : युवक की मौके पर ही मौत, चालक फरार

हाइपरटेंशन से बचने के लिए क्या करें
सीनियर फिजिशियन एंड क्रिटिकल केयर एक्सपर्ट डॉ. पंकज आनंद ने बताया कि अगर खानपान और लाइफस्टाइल को बेहतर बना लिया जाए तो हाइपरटेंशन के खतरे को कम किया जा सकता है। अगर हाइपरटेंशन की चपेट में आ गए हैं तो सबसे पहले इसका इलाज करवाएं, क्योंकि स्थिति गंभीर होने पर हार्ट अटैक तक आ सकता है। अगर किसी की फैमिली में कभी हाइपरटेंशन की समस्या रही है तो ऐसे लोगों को नियमित तौर पर जांच करवाते रहना चाहिए। साथ ही 18 साल की उम्र के बाद सभी को कम से कम साल में दो बार बीपी चेक करवना चाहिए।

Read More स्पाइसजेट की मुंबई की फ्लाइट देरी से रवाना : एयरपोर्ट पर यात्रियों को करना पड़ा इंतजार, उड़ान में देरी को लेकर यात्रियों ने जताई असुविधा

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह
पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लोकसभा में आश्वस्त किया कि भारत की ईंधन आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने...
ईरान-इजराइल संघर्ष: हैकर्स ने बनाया इजरायल की 'अकादमी ऑफ द हिब्रू लैंग्वेज' वेबसाइट को निशाना, लिखा विवादित संदेश—''हिब्रू सीखने की कोई ज़रूरत नहीं, नहीं पड़ेगी इसकी आवश्यकता''
गोविंद सिंह डोटासरा-टीकाराम जूली ने गैस दाम को लेकर केंद्र पर बोला हमला, जनता पर आर्थिक हमला करने का लगाया आरोप
एमआई रोड व्यापार मंडल का होली स्नेह मिलन 18 मार्च को, बाजार की समस्याओं के समाधान के लिए तीन चरणों में तैयार होगा रोडमैप
जयपुर में हाई ड्रामा : 100 फीट ऊंची पानी टंकी पर चढ़ी महिला ने लगाई जान देने की धमकी, नगर निगम कर्मचारियों के सस्पेंशन की मांग
शिक्षा मंत्री ने निकाली आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में नि:शुल्क प्रवेश की लॉटरी, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने पर सरकार का जोर
राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला: एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने की संभावनाओं पर दें ध्यान, 'माइंडसेट' बदलने की दी सलाह