महापौर ने दिलाई स्वच्छता की शपथ, शहर के कई बाजारों और सड़कों से हटाए अतिक्रमण
कार्यक्रम का आयोजन जोन कार्यालय में किया
जयपुर। नगर निगम की ओर से वार्डवार स्वच्छता उत्सव अभियान के तहत सोमवार को वार्ड नंबर 48 में स्वच्छता उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का आयोजन जोन कार्यालय में किया। इसमें महापौर सुनील कोठारी, उपायुक्त मुकेश कुमार, स्थानीय पार्षद, सीएसआई, संबंधित एसआई, पीआईयू जोन प्रभारी सहित वार्ड के कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान महापौर सुनील कोठारी ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों और कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। उन्होंने स्वच्छता बनाए रखने और अपने दायित्वों का जिम्मेदारी से निर्वहन करने का संकल्प दिलाया।
नगर निगम के दस्ते ने सोमवार को एमएलए क्वाटर के सामने, सांगानेर खटीकों की ढाल, महल रोड़Þ जीवन रोखा हॉस्पिटल, सांगानेर स्टेडियम के पीछे, गणेश मन्दिर, सेन्ट्रल स्पाईन विद्याधर नगर, लोहामण्डी, न्यू लोहा मण्डी रोड़ माचेडा, बड़पीपली, हरमाड़ा एवं रोड़ नंबर-17 वीकेआई से अस्थाई अतिक्रमण हटाते हुए करीब दस हजार रुपए का कैरिंग चार्ज वसूलते हुए वहां से तीन कैंटर सामान जब्त किया है।

Comment List