MBBS छात्र ने थार से युवक को मारी टक्कर : फूड डिलीवरी बॉय की मौत, सीसीटीवी में दिखा कहर

परिजनों का आरोप शव से हुई छेड़छाड़

MBBS छात्र ने थार से युवक को मारी टक्कर : फूड डिलीवरी बॉय की मौत, सीसीटीवी में दिखा कहर
बेकाबू थार के बाइक सवार डिलीवीर बॉय राकेश मीणा को उड़ाने को मामला तूल पकड़ता जा रहा। थार की रफ्तार कर कहर इतना था कि युवक को बाइक सहित करीब डेढ सौ मीटर तक घसीटती ले गई। थार को एक निजी विश्वविद्यालय से एमबीबीएस करने वाला मेडिकल छात्र चला रहा था, जबकि उसके साथ दो अन्य युवक भी बैठे थे।

जयपुर। अक्षय पात्र चौराहे पर बेकाबू थार के बाइक सवार डिलीवीर बॉय राकेश मीणा (28) को उड़ाने को मामला तूल पकड़ता जा रहा है। थार की रफ्तार कर कहर इतना था कि युवक को बाइक सहित करीब डेढ सौ मीटर तक घसीटती ले गई। थार को एक निजी विश्वविद्यालय से एमबीबीएस करने वाला मेडिकल छात्र चला रहा था, जबकि उसके साथ दो अन्य युवक भी बैठे थे। घायल को अस्पताल पहुंचाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। स्थानीय युवक अमर सिंह और सूर्यांश तंवर के अनुसार थार रोकी तो गाड़ी से 2 जने भाग छूटे। गाड़ी में शराब की बोतल मिली है, जिसके उनके नशे में होने की बात से इनकार नहीं किया जा सकता।

मृतक के परिजनों ने राकेश के शव से छेड़छाड़ कर पोस्टमार्टम प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं। परिजनों ने न्याय नहीं मिलने पर अस्पताल घेरने की चेतावनी दी है। आरोप है कि घायल को नजदीक की बजाय जान बूझकर दूर के अस्पताल पहुंचाया, जिससे देरी होने पर मौत हुई। थाना प्रभारी चंद्रभान सिंह के अनुसार टक्कर मारने वाली थार को जब्त कर लिया है। चालक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। वहीं अस्पताल की मोर्चरी पहुंचे परिजनों ने अस्पताल प्रबन्धन पर मारपीट का आरोप लगाकर प्रदर्शन शुरू किया तो हंगाम हो गया। पुलिस ने समझाईश के बाद मामला शांत किया।   राकेश मीणा यहां आरती नगर जगतपुरा में रहता था। वह पहले परिवार सहित ब्यावर में रहता था और  5 दिन पहले ही पत्नी और दो बेटे दक्ष (8), कृष्णा (4) के साथ यहां रहने आया था। मृतक की बड़ी बहन ज्योति ने भी गंभीर आरोप लगाए हैं।  

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मुख्यमंत्री ने कृषि उपज मण्डी समितियों में विकास कार्यों को दी स्वीकृति, 18 करोड़ 86 लाख रुपये की लागत से मण्डी यार्ड मुख्यमंत्री ने कृषि उपज मण्डी समितियों में विकास कार्यों को दी स्वीकृति, 18 करोड़ 86 लाख रुपये की लागत से मण्डी यार्ड
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य की विभिन्न कृषि उपज मण्डी समितियों के आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ बनाने के लिए 18...
तेलंगाना में 'डिजिटल कैबिनेट' शुरू: सचिवालय में हुई अनौपचारिक कैबिनेट बैठक, कई अहम मुद्दों पर चर्चा
अमेरिका-ईरान समझौता: 60 दिनों में अंतिम डील पर सहमति, पीएम शरीफ ने बतौर मध्यस्थ 'इस्लामाबाद एमओयू' पर किए दस्तख़त
हनुमान बेनीवाल का भाजपा सरकार पर हमला, कहा- राकेश जाट हत्याकांड में सरकार जिम्मेदारी निभाने में नाकाम
"पीएम‑किसान" के तहत देशभर के 9.44 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में पहुंचेंगे लगभग 18,880 करोड़ : शिवराज
डायरेक्ट सेलिंग कंपनियों और विक्रेताओं को नियम मानने के निर्देश, ग्राहकों को मिलेगा ज्यादा संरक्षण
गहलोत का भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- कोटा और बीकानेर पीड़ित परिवारों को तुरंत मुआवजा दे सरकार