चिकित्सा विभाग की कार्रवाई : 1300 किलो खाद्य सामग्री जब्त, एक्सपायरी डेट अंकित खाद्य सामग्री को नहीं बेचने के लिए किया पाबंद

आटा एवं दाल को करवाया नष्ट

चिकित्सा विभाग की कार्रवाई : 1300 किलो खाद्य सामग्री जब्त, एक्सपायरी डेट अंकित खाद्य सामग्री को नहीं बेचने के लिए किया पाबंद
शुद्ध आहार-मिलावट पर वार अभियान के तहत गोल्यावास स्थित मैसर्स आइकर्ट पर छापेमारी में 1300 किलो खाद्य सामग्री सीज की गई। बिना पैकिंग तिथि वाले दाल-चावल के 22 कट्टे जब्त किए गए, जबकि एक्सपायरी हो चुका 450 किलो आटा और दाल नष्ट कराया गया। नॉन-डेयरी क्रीम की 950 बोतलें भी जांच रिपोर्ट आने तक सीज कर दी गईं।

जयपुर। चिकित्सा विभाग की टीम ने शनिवार को जयपुर में गोल्यावास स्थित मैसर्स आइकर्ट पर कार्रवाई कर 1300 किलो खाद्य सामग्री जब्त की। खाद्य सुरक्षा आयुक्त डॉ. टी. शुभमंगला ने बताया कि शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत अतिरिक्त आयुक्त भगवत सिंह के नेतृत्व में केंद्रीय दल एवं सीएमएचओ जयपुर द्वितीय की फूड सेफ्टी टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए गोल्यावास में गिर्राज नगर स्थित मैसर्स आइकर्ट पर 1300 किलो खाद्य सामग्री सीज की। टीम ने फर्म के विभिन्न गोदामों का निरीक्षण कियाए जिसमें ग्रोसरी गोदाम में दाल एवं चावल के कट्टों पर पैकिंग दिनांक अंकित नहीं थी और इन्हें पिक अप में भरकर बाजार में सप्लाई के लिए ले जाया जा रहा था। पिक अप से इन कट्टों को उतरवाकर उनमें से मौके से मसूर दाल एवं चावल का एक एक नमूना लेकर 22 कट्टे सीज किए गए। साथ ही बिना एक्सपायरी डेट अंकित खाद्य सामग्री को नहीं बेचने के लिए पाबंद किया गया।

एक्सपायरी पाए गए 450 किलो आटा एवं दाल को नष्ट करवाया गया। मौके से नॉन डेयरी क्रीम के दो नमूने लेकर जांच रिपोर्ट प्राप्त होने तक 500 मिलीलीटर की 950 बोतल के 24 कार्टन सीज किए गए। मौके से विभिन्न खाद्य पदार्थों के सात नमूने लिए गए, जिनकी जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद शर्मा, सुशील चोटवानी, विनोद थारवान, देवेंद्र राणावत, रमेश यादव, अमित शर्मा, लोकेश शर्मा, राजेश नागर शामिल रहे।

Tags: food

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर भड़की CJP,  सरकार से हिरासत में लिए युवाओं की तत्काल रिहाई की मांग प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, सरकार से हिरासत में लिए युवाओं की तत्काल रिहाई की मांग
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने असम, पश्चिम बंगाल और बिहार में प्रदर्शनकारी छात्रों की गिरफ्तारियों पर गहरी चिंता व्यक्त की...
रीको ने RVCF इंडिया ग्रोथ फंड- IV के साथ 30 करोड़ रूपये के अतिरिक्त योगदान के लिए किया अनुबंध
राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन की हुई बैठक, पंचायत-निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ता
होर्मुज में स्थिति अपरिवर्तित, संप्रभुता की रक्षा हमारी पहली प्राथमिकता: ईरान
केजरीवाल का बड़ा ऐलान: ई-20 पेट्रोल पर देशव्यापी अभियान चलायेगी आप, प्रधानमंत्री से हस्तक्षेप की मांग
183 निकायों में 24,752 सफाई कर्मियों की भर्ती, 15 अगस्त से आवेदन शुरू 
छात्रों पर लाठीचार्ज और कार्रवाई की निष्पक्ष जांच हो, एनटीए को बैन करे सरकार: एनएसयूआई