प्रदेश में कड़ाके की ठंड : कोहरे और शीतलहर से गलन बरकरार, जयपुर सहित कई जिलों में दिन का पारा बढ़ा

तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई

प्रदेश में कड़ाके की ठंड : कोहरे और शीतलहर से गलन बरकरार, जयपुर सहित कई जिलों में दिन का पारा बढ़ा

यहां दिन का तापमान सबसे कम 8.6 डिग्री दर्ज किया गया और शुक्रवार रात का तापमान 3.9 डिग्री दर्ज किया गया।

जयपुर। प्रदेश में कड़ाके की ठंड के बीच कोहरे का असर भी लगातार बना हुआ है। हालांकि जयपुर सहित कई जिलों में चली शीतलहर के कारण शुक्रवार रात के तापमान में गिरावट आई है, लेकिन शनिवार को दिन का तापमान गिरने से शीतलहर और सर्दी से भी कुछ राहत मिली है। इस बीच कोहरे ने अपना फिर से कहर बरपाया। घने कोहरे के कारण जैसलमेर और कोटपूतली-बहरोड़ जिले में दो दुर्घटनाओं में दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। इस बीच श्रीगंगानगर में शीतलहर और गलनभरी सर्दी के कारण तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। यहां दिन का तापमान सबसे कम 8.6 डिग्री दर्ज किया गया और शुक्रवार रात का तापमान 3.9 डिग्री दर्ज किया गया।

फिलहाल सर्दी से राहत नहीं
मौसम विभाग केन्द्र जयपुर से मिली जानकारी के अनुसार पश्चिमी, उत्तरी व पूर्वी भागों के कुछ भागों में आगामी 2-3 दिन घना कोहरा छाया रहेगा। दिन में शीतलहर चलने की संभावना है। उत्तरी भागों में आगामी 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री गिरावट होने व कहीं-कहीं शीतलहर चलने की भी संभावना है। इस दौरान 11-12 जनवरी को शेखावाटी क्षेत्र में कहीं-कहीं शीतलहर का प्रभाव ज्यादा रहेगा।

Tags: fog

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला
पुलिस का नशे के खिलाफ एक्शन। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार। मिर्जावाला...
अखिलेश यादव का 2027 का ऐलान : सैफई से शुरू होगा सरकार बनाने का रास्ता, बोले- यहीं से उठेगी बदलाव की लहर
भारत समृद्ध विरासत और विविध अनुभवों का संगम : पर्यटन को आर्थिक प्रगति के साथ सामाजिक समरसता का आधार बनाना लक्ष्य : शेखावत ने कहा- समावेशी पर्यटन ही भविष्य का मार्ग
स्पेन ने दिया ट्रंप की धमकियों का जवाब : हमलों को एक अनुचित और खतरनाक सैन्य हस्तक्षेप करार दिया, सांचेज ने कहा- हम इराक वाली गलती नहीं दोहराना चाहते
पश्चिम एशिया में संकट के बीच घरेलू शेयर बाजार में बड़ी गिरावट : सेंसेक्स 1122 अंक टूटा, निफ्टी में 385 अंकों की गिरावट
ऑनलाइन कंपनियों से धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का खुलासा : 4 आरोपी गिरफ्तार, ऑर्डर रद्द कर ले लेते थे रिफंड और पार्सल
असम विधानसभा चुनाव : भाजपा की सूची में शामिल होंगे साधारण पृष्ठभूमि के उम्मीदवार, सरमा ने कहा- कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची वंशवाद राजनीति का प्रतिबिंब