दीपावली पर 3 किलोमीटर तक जगमगाएगी एमआई रोड, 6 भव्य स्वागत द्वार बनेंगे

11 दिन तक रंग-बिरंगी रोशनी से सजेगा जयपुर का प्रमुख व्यापारिक मार्ग

दीपावली पर 3 किलोमीटर तक जगमगाएगी एमआई रोड, 6 भव्य स्वागत द्वार बनेंगे
दीपावली पर जयपुर के प्रमुख व्यापारिक केंद्र एमआई रोड को भव्य रोशनी और आकर्षक सजावट से सजाया जाएगा। इस बार 11 दिन तक चलने वाली सजावट का दायरा बढ़ाकर 3 किलोमीटर किया गया है।

जयपुर। दीपावली पर जयपुर के प्रमुख व्यापारिक केंद्र एमआई रोड को भव्य रोशनी और आकर्षक सजावट से सजाया जाएगा। इस बार 11 दिन तक चलने वाली सजावट का दायरा बढ़ाकर 3 किलोमीटर किया गया है। मार्ग पर छह भव्य स्वागत द्वार बनाए जाएंगे। खास बात यह है कि इस बार सजावट में भगवान दास रोड को भी शामिल किया गया है, जहां राजमंदिर सिनेमा की अलग झलक देखने को मिलेगी। दीपावली की रौनक बढ़ाने के लिए एमआई रोड व्यापार मंडल ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

एमआई रोड व्यापार मंडल की कार्यकारिणी की बैठक में दीपावली की सजावट को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय किए गए। मंडल के महामंत्री सुरेश सैनी ने बताया कि इस वर्ष एमआई रोड को अलग-अलग रंगों की आकर्षक रोशनियों से सजाया जाएगा। पहले सामूहिक सजावट करीब ढाई किलोमीटर क्षेत्र में होती थी, जिसे इस बार बढ़ाकर तीन किलोमीटर तक किया गया है।

6 स्वागत द्वार बढ़ाएंगे भव्यता :दीपावली की सजावट के तहत कुल छह भव्य स्वागत द्वार लगाए जाएंगे। इनमें अजमेरी गेट पर एक, पांच बत्ती चौराहे पर चार और गवर्नमेंट हॉस्टल के पास एक स्वागत द्वार बनाया जाएगा। इनसे पूरे मार्ग की सजावट को विशेष आकर्षण मिलेगा।

मुख्यमंत्री से स्विच ऑन कराने का आग्रह :व्यापार मंडल इस बार दीपावली की सजावट का शुभारंभ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से कराने का प्रयास करेगा। इसके लिए मुख्यमंत्री कार्यालय में निवेदन किया जाएगा। वहीं, नगर निगम की ओर से 11 दिन तक सजावट के दौरान व्यापारियों को विशेष छूट प्रदान की गई है।व्यापार मंडल के अनुसार, ट्रिपल इंजन सरकार के कार्यकाल में पहली बार इतने बड़े स्तर पर दीपावली की सजावट की जा रही है। इससे एमआई रोड सहित आसपास के बाजारों में त्योहार की रौनक बढ़ने और खरीदारी के माहौल को आकर्षक बनाने की उम्मीद है।

Read More देवास परियोजना के कार्यों में अभूतपूर्व तेजी, बांध एवं टनल का निर्माण कार्य प्रगतिरत

 

Read More पंचायत चुनाव : भाजपा में टिकट वितरण को लेकर मंथन तेज, दावेदार अपने समर्थकों के साथ टिकट की दौड़ में सक्रिय

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

भाजपा का कांग्रेस पर पलटवार, शिवराज सिंह ने कहा- कांग्रेस की हार के लिए नेतृत्व और वैचारिक शून्यता जिम्मेदार और कोई नहीं.. भाजपा का कांग्रेस पर पलटवार, शिवराज सिंह ने कहा- कांग्रेस की हार के लिए नेतृत्व और वैचारिक शून्यता जिम्मेदार और कोई नहीं..
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर 'वैचारिक शून्यता' और दिशाहीन नेतृत्व का आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव...
दीपावली पर 3 किलोमीटर तक जगमगाएगी एमआई रोड, 6 भव्य स्वागत द्वार बनेंगे
अतर सिंह भड़ाना की हत्या पर कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार को कानून व्यवस्था मुद्दे पर घेरा, पढ़े पूरी खबर 
शिक्षा विभाग के मंच का राजनीतिक प्रचार के लिए इस्तेमाल करना बंद करें, राजनीतिक पोस्टर शेयर करने पर उठाए सवाल: ढिल्लों
दिल्ली में SIR के तहत 20 लाख मामलों का निपटारा, निर्वाचन विभाग बोला- पात्र मतदाता नहीं होंगे बाहर
पाकिस्तान में सियासी भूचाल: इमरान खान के गढ़ खैबर पख्तूनख्वा में आपातकाल, 270 से ज्यादा पीटीआई नेता हिरासत में
राजस्थान के तीन अस्पतालों पर आयकर विभाग की छापेमारी, 20 करोड़ से अधिक टैक्स चोरी का संदेह