खान विभाग ने ड्रोन से सर्वें कराकर अवैध खनन पर कार्रवाई करने के दिए निर्देश

बोर्डर इलाकों में अवैध खनन और परिवहन की प्रभावी चैकिंग के निर्देश दिेए

खान विभाग ने ड्रोन से सर्वें कराकर अवैध खनन पर कार्रवाई करने के दिए निर्देश

खान सचिव आनन्दी ने विभाग के अधिकारियों से वर्चुअल तरीके से किए गए संवाद में खातेदारी भूमि पर हो रहे अवैध खनन पर कार्रवाई करते हुए राजस्व अधिकारियों को खातेदारी निरस्तीकरण के  प्रस्ताव भेजने को कहा गया है।

जयपुर। राजस्थान में खान विभाग ने अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे संयुक्त अभियान के तहत ड्रोन के माध्यम से सर्वें कराकर अवैध खनन गतिविधियों पर कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं। खान सचिव आनन्दी ने शनिवार को विभाग के अधिकारियों से वर्चुअल तरीके से किए गए संवाद में खातेदारी भूमि पर हो रहे अवैध खनन पर कार्रवाई करते हुए राजस्व अधिकारियों को खातेदारी निरस्तीकरण के  प्रस्ताव भेजने को कहा गया है।

बैठक में बताया गया कि अकेले भीलवाड़ा में ही खातेदारी पर अवैध खनन के 70-75 प्रकरण  चिन्हित कर राजस्व अधिकारियों को भेजे जा चुके हैं वहीं अन्य स्थानों पर भी  इस तरह के प्रकरण तैयार कर राजस्व अधिकारियों को भेजने को कहा गया है। उन्होंने एनसीआर से लगते बोर्डर इलाकों में अवैध खनन और परिवहन की प्रभावी चैकिंग के निर्देश दिेए। 

उन्होंने एसएमई अधिकारियों से कहा कि जांच अभियान का काम एमई-एएमई संयुक्त जांच दल के साथ कर रहे हैं, आप फील्ड में खनन स्थलों पर हो रहे अवैध खनन और अवैध खनन गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही पर ध्यान दे ताकि खनन गतिविधियों को  माफियाओं के चंगुल से मुक्त कराया जा सके।

Post Comment

Comment List

Latest News

अरुण भारती का दावा: बिहार में विपक्ष बहुत कमजोर, राज्यसभा चुनाव की सभी पांच सीटों पर जीत दर्ज करेगा राजग, "बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट" विजन पर जोर अरुण भारती का दावा: बिहार में विपक्ष बहुत कमजोर, राज्यसभा चुनाव की सभी पांच सीटों पर जीत दर्ज करेगा राजग, "बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट" विजन पर जोर
जमुई सांसद अरुण भारती ने दावा किया कि राज्यसभा चुनाव में राजग (NDA) सभी पांचों सीटों पर जीत दर्ज करेगा।...
ईरान का बड़ा बयान: बिना गारंटी और हर्जाने के युद्ध का अंत संभव नहीं, नुकसान के लिए उठाई मुआवजे के भुगतान की भी मांग
ड्रग्स लैब का पर्दाफाश: बाड़मेर में सिंथेटिक नशे की लैब पर एएनटीएफ का छापा, करोड़ों की एमडी ड्रग बनाने की तैयारी नाकाम
रक्तदान और जांच शिविर का आयोजन: सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा ने ब्लड डोनर्स को प्रशस्ति-पत्र देकर किया सम्मानित
वाहन चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: आदित्य शर्मा गिरफ्तार, चोरी की रॉयल एनफील्ड व स्कूटी जब्त
'डॉक्टर ऑफ साइंस की उपाधि से नवाजे गए सीएम देवेंद्र फडणवीस, पीएम मोदी सहित इन दिग्गजों ने दी बधाई
चुनाव आयोग ने की 4 राज्यों और ए​क केंद्र शासित प्रदेश में चुनाव की घोषणा : 9 से 29 अप्रैल के बीच होगा मतदान, पढें कब होगी मतगणना