पशुपालन, गोपालन एवं देवस्थान मंत्री ने किया पोर्टल का शुभारंभ, नवीन पशु चिकित्सा और पशुविज्ञान महाविद्यालय खोलने के लिए अब ऑनलाइन होंगे आवेदन

पोर्टल का शुभारंभ किया

पशुपालन, गोपालन एवं देवस्थान मंत्री ने किया पोर्टल का शुभारंभ, नवीन पशु चिकित्सा और पशुविज्ञान महाविद्यालय खोलने के लिए अब ऑनलाइन होंगे आवेदन

राजस्थान सरकार ने निजी संस्थाओं से नए पशु चिकित्सा व पशुविज्ञान महाविद्यालय खोलने के लिए राज एनओसी पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने पोर्टल लॉन्च करते हुए बताया कि संस्थाएं 28 नवंबर शाम 5 बजे तक अनापत्ति व आवश्यकता प्रमाण पत्र हेतु आवेदन कर सकती हैं। इससे भविष्य में पशु चिकित्सकों की कमी दूर करने में मदद मिलेगी।

जयपुर। राजस्थान के विभिन्न जिलों में नवीन पशु चिकित्सा एवं पशुविज्ञान महाविद्यालय खोलने के लिए निजी क्षेत्र की संस्थाओं से राज एनओसी पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। इसके लिए पशुपालन, गोपालन एवं देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत ने पोर्टल का शुभारंभ किया।

पशुपालन, गोपालन एवं देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत ने बताया कि आवेदन के लिए निजी क्षेत्र की संस्थाए जो प्रदेश में नवीन पशु चिकित्सा एवं पशुविज्ञान महाविद्यालय की स्थापना करना चाहती हैं, वह राज्य सरकार से इस सम्बन्ध में अनापत्ति प्रमाण पत्र, आवश्यकता प्रमाण पत्र जारी कराने के लिए सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के राज एनओसी पोर्टल की वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से 28 नवंबर को सांय 5 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के इस कदम से प्रदेश में पशु चिकित्सकों और अन्य तकनीकी कार्मिकों की कमी को आने वाले समय में पूरा करने में सहायता मिलेगी। 

Post Comment

Comment List

Latest News

जानें कब खत्म होगा ईरान के साथ युद्ध? अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने की नेतन्याहू से फोन पर बात, बनाया ये धांसू प्लान  जानें कब खत्म होगा ईरान के साथ युद्ध? अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने की नेतन्याहू से फोन पर बात, बनाया ये धांसू प्लान 
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्पष्ट किया है कि ईरान के विरुद्ध सैन्य अभियान कब समाप्त होगा, इसका फैसला वह...
मतदाता सूची बदलाव को लेकर कोलकाता में टीएमसी और चुनाव आयोग में तीखी नोकझोंक, अपनी बात नहीं रखने का लगाया आरोप
तरुण खटीक लिंचिंग के विरोध में खटीक समाज का प्रदर्शन, फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमे की मांग
राहगीरों से मारपीट कर मोबाइल व रुपये छीनने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार, चोरी की बाइक व दो मोबाइल बरामद
रणथंभौर का बाघ टी-2407 फिर आबादी के करीब : रामसिंहपुरा के खेत में दिखा, नाहरगढ़ होटल के पास भी आया था नजर
आबकारी नीति मामला: दिल्ली हाईकोर्ट ने निचली अदालत की टिप्पणियों पर लगाई रोक; अ​रविंद केजरीवाल समेत सभी आरोपियों को नोटिस जारी, 16 मार्च को होगी सुनवाई
धुलंडी के दिन हुआ जन्म : मां और शावक पूरी तरह स्वस्थ, सुरक्षा के लिए नर हिप्पो ‘राजा’ को रखा गया अलग