आरपीएफ जवानों की चैकिंग के दौरान ट्रेन से कूदा नाबालिग : बच्चा गंभीर घायल, 2 पुलिसकर्मी सस्पेंड

यह कार्य जीआरपी के अधीन आता है

आरपीएफ जवानों की चैकिंग के दौरान ट्रेन से कूदा नाबालिग : बच्चा गंभीर घायल, 2 पुलिसकर्मी सस्पेंड

आरपीएफ को चलती ट्रेन में किसी की तलाशी लेने का अधिकार नहीं है। यह कार्य जीआरपी के अधीन आता है। 

जयपुर। आरपीएफ के 2 कर्मियों की चैकिंग के दौरान कोटा-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस से एक नाबालिग चलती ट्रेन कूद गया। इसकी सूचना जैसे ही एडीजी सुस्मित विश्वास को लगी, तो उन्होंने तुरंत बूंदी और सवाई माधोपुर एसपी से सम्पर्क कर कूदने वाले बच्चे को तलाश करने के निर्देश दिए। करीब सवा बजे बच्चा गम्भीर घायल हालत में मिल गया, जिसे तुरंत स्थानीय अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे उपचार के लिए एसएमएस रैफर कर दिया। इस संबंध में आरपीएफ प्रशासन ने 2  पुलिसकर्मियों को निलम्बित कर दिया है। आरपीएफ को चलती ट्रेन में किसी की तलाशी लेने का अधिकार नहीं है। यह कार्य जीआरपी के अधीन आता है। 

डर से कूदा नाबालिग
कोटा-श्रीगंगानगर ट्रेन में दो बच्चे एक 15 साल का मंगल पुत्र राजकुमार, दूसरा आठ-नौ साल के सवार थे। इस दौरान ट्रेन में आरपीएफ के दो जवान सादा वस्त्रों में गश्त कर रहे थे। इन दोनों ने दोनों बच्चों की तलाशी लेना शुरू कर दिया। इस बात से घबराए 15 साल के बच्चे ने इन्द्रगढ़-आमली स्टेशन के बीच चलती ट्रेन से छलांग लगा दी। 

चलती ट्रेन से एक नाबालिग के कूदने की सूचना मिली थी। देर रात तक पुलिस अधिकारियों से सम्पर्क कर घायल को अस्पताल पहुंचाया गया है। इस मामले में आरपीएफ के दो जवानों को सस्पेंड किया गया है। 
- सुष्मित बिश्वास, एडीजी रेलवे राजस्थान

Tags: train

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

असम विधानसभा चुनाव : प्रियंका गांधी का राज्य सरकार पर निशाना, बिस्वा सरकार की नीतियों और कार्यशैली पर उठाए सवाल, संस्कृति और जनता की ताकत को बचाना कांग्रेस की लड़ाई असम विधानसभा चुनाव : प्रियंका गांधी का राज्य सरकार पर निशाना, बिस्वा सरकार की नीतियों और कार्यशैली पर उठाए सवाल, संस्कृति और जनता की ताकत को बचाना कांग्रेस की लड़ाई
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने नजीरा से असम चुनाव अभियान का आगाज किया। उन्होंने मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा पर...
3 अप्रैल को रामलीला मैदान से निकलेगी शोभायात्रा, आकर्षक झांकियां और भक्ति से सराबोर होगा शहर
चंडीगढ़ के सेक्टर-37 में पंजाब भाजपा मुख्यालय के बाहर स्कूटी में धमाका, कोई जनहानि नहीं
अश्विनी वैष्णव का लोकसभा में जवाब: रेलवे ने 2025-26 में 167 करोड़ टन माल का किया परिवहन, वित्त वर्ष में पिछले 50 वर्षों में सबसे कम रेल दुर्घटनाएं दर्ज
आयुर्वेद संस्थान की ओर से नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन : अमरापुर दरबार में 105वां चैत्र मेला आरंभ, मुफ्त उपचार की सुविधा उपलब्ध 
राजस्व मंडल के अध्यक्ष पद पर कार्यभार संभालने के बाद पहली बार राजस्व मंडल पहुंचे, सदस्यों और अधिकारियों से की चर्चा
वॉर या नो वॉर...क्या खत्म होगी जंग? ट्रंप के संबोधन से पहले तेज हुई कूटनीतिक हलचल, 2 अप्रैल को करेंगे राष्ट्र को संबोधित